फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   52 bigha wheat crop burned

आग से 52 बीघा गेहूं की फसल राख

Sat, 01 Apr 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sat, 01 Apr 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
52 bigha wheat crop burned
त्रिवेदीगंज क्षेत्र के रौनी गांव में शाॅर्ट सर्टिक से लगी आग के बाद जली फसल। - फोटो : अमर उजाला
अलग-अलग स्थानों पर आग लगने से 52 बीघा गेहूं की फसल राख हो गई। त्रिवेदीगंज के रौनी गांव में शॉर्ट सर्किट के चलते गेहूं के खेत में आग लग गई जिससे किसानों की करीब 30 बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई। वहीं बेलहरा क्षेत्र के ग्राम भिखारीपुर में गेहूं की फसल में आग लग गई। आग से किसानों की करीब 22 बीघा फसल राख हो गई। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


त्रिवेदीगंज क्षेत्र के ग्राम रौनी मेें शनिवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में आग लग गई। आग से परशुराम, लालता प्रसाद, प्रेम नरायन, शैलेंद्र, बृजेंद्र, ननकऊ, इंद्रपाल, श्रीपाल, राजकिशोर, अवधराम व मंशाराम की करीब 30 बीघा फसल राख हो गई। खेत में लगी आग की खबर सुनते ही जो जहां था बाल्टी लेकर दौड़ पड़ा।
विज्ञापन


तेज धूप के बीच ग्रामीण आग को बुझाने में जुटे रहे। चल रहै हवा व बिजली के तारों से निकल रही चिंगारी से ग्रामीण भयभीत हो गए। करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। वहीं थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के ग्राम चंद सिहाली मजरे भिखारीपुर में शनिवार की दोपहर करीब दो बजे उमाकांत वर्मा के गेहूं की फसल में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आस पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते तब तक आग फैल गई और आसपास के गेहूं की फसल को चपेट मेें ले लिया। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका। आग से राम दुलारे की 7 बीघा, चंद्रेश यादव की 8 बीघा, दिनेश की 2 बीघा, पवन कुमार की 1 बीघा, महेश्वरी की 2 बीघा, उमाकांत की 2 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई।             

एसडीएम हैदरगढ़ पंकज कुमार का कहना है कि त्रिवेदीगंज के रौनी गांव व मेंहदीपुर गांव में आग लगने की सूचना पर मौके पर लेखपाल राम सवांरे को भेजा गया है। क्षति का आकलन होने के बाद नियमानुसार सहायता दी जाएगी।  रामनगर के एसडीएम लव कुमार का कहना हैँ कि ग्राम चंद सिहाली मजरे भिखारीपुर में आग लगने की सूचना पर कानूनगो को भेजा गया है। किसानों को यथासंभव सहायता दी जाएगी।


आग से दे घर जले
त्रिवेदीगंज। क्षेत्र के मेंहदीपुर गांव में पकंज के घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने छप्पर को चपेट में ले लिया। ग्रामीण आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे कि पड़ोसी अंकज के छप्पर में आग पकड़ ली। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन दस्ते ने आग बुझाई। पंकज का कहना है कि दोनों घरों का करीब 70 हजार रुपये का घर का सामान राशन आदि राख हो गया। मौके पर लेखपाल राम सवांरे ने पहुंचकर क्षति का आकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed