{"_id":"5a1b08f54f1c1b74698be28c","slug":"51511721205-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़ी ट्रेलर से टकराया ट्रक, चालक घायल,दस घंटे बाधित रहा आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़ी ट्रेलर से टकराया ट्रक, चालक घायल,दस घंटे बाधित रहा आवागमन
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड़े ट्रेलर से टकराया ट्रक, दस घंटे बाधित रहा आवागमन
- लोनीकटरा थाना क्षेत्र में लखनऊ मार्ग पर हुए हादसे में चालक घायल
अमर उजाला ब्यूरो
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। लखनऊ मार्ग पर सरिया लादे खड़े ट्रेलर से ट्रक टकरा गया जिससे ट्रक का चालक घायल हो गया। सीएचसी से गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। दुर्घटना से दोनों वाहनों के मार्ग पर ही खड़ा रहने से जाम लगा रहा। इस दौरान करीब दस घंटे तक हाईवे पर आवागमन बाधित रहा।
रविवार की भोर लखनऊ सुल्तानपुर मार्ग पर लोनीकटरा थाने के निकट सरिया लादे ट्रेलर इंजन में खराबी होने से मार्ग पर खड़ा था। रात करीब ढाई बजे लखनऊ की ओर से आया ट्रक खड़े ट्रेलर में पीछे से टकरा गया। टक्कर में घायल ट्रक चालक चंदौली के कुंडाकला निवासी दिलशाद अहमद को सीएचसी पहुंचाया गया जहां हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद दोनो वाहनों के मार्ग पर खड़े रहने से हाईवे पूरी तरह से अवरुद्ध रहा जिससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। सुबह करीब सात बजे क्रेन से ट्रक को हटाया गया लेकिन दोपहर तक जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान करीब दस घंटे तक मार्ग पर आवागमन बाधित रहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रभारी निरीक्षक बीपी यादव का कहना है कि पुलिस ने जाम हटवाकर आवागमन सुचारु करवा दिया है।