फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   भाई को तिलक लगा बहनों ने की लंबी उम्र की कामना

भाई को तिलक लगा बहनों ने की लंबी उम्र की कामना

Sat, 21 Oct 2017 11:19 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
भाई को तिलक लगा बहनों ने की लंबी उम्र की कामना
तिलक लगाकर मांगी भाई की लंबी उम्र
विज्ञापन

बाराबंकी। दीपोत्सव पर्व के बाद शनिवार को भैयादूज का पर्व जिले भर में पूरी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भगवान सूर्य का विधि विधान से पूजन कर भाइयों को तिलक लगाया और उनके दीर्घायु की कामना की तो भाइयों ने अपनी बहनों को उपहार दिए। घर-घर में पूजा की तैयारी में बहनें व घर की बड़ी महिलाएं सुबह से ही जुटी रहीं। इस मौके पर छात्रों ने कलम पूजन व मां सरस्वती की पूजा अर्चना की।

शनिवार को भैयादूज के अवसर पर बहनों ने घर की छत व आंगन में हल्दी से भगवान सूर्य, चांद, शेर, मोर, पेड़, लंगड़ा राजा, खिलौने आदि का चित्र बनाए। इसके बाद चावल के चौरीठा से नवग्रह बनाकर परंपरागत चीजों पहरुवा, सिलबट आदि वस्तुओं से विधि विधान से पूजन किया तथा मिष्ठान का भोग लगाया। बहनों ने भइया गए लेने बेर कांटा न लगे... गीत गाते हुए सात बार पत्तियां तोड़कर लंगड़े राजा को चढ़ाई। इसके बाद रुई की बत्ती बनाकर हल्दी से गांठ देकर भाइयों के दीर्घायु होने की कामना की तथा भाइयों का मुंह मीठा कराकर आरती की। वहीं भाइयों ने भी मिठाई खिलाकर बहनों का व्रत खुलवाया। इसके बाद भाइयों ने बहनों को उपहार स्वरूप उनकी मनपसंद वस्तुएं या नगद भेंट कर उनकी रक्षा का बचन दिया। स्नेह के पर्व पर ससुराल में रहने वाली बहनों के घर भाई पहुंचे और पूजा में शामिल हुए। कई बहनों ने मायके पहुंच कर भाइयों को तिलक लगाया। इस मौके पर मंदिरों में भी भीड़ उमड़ी जहां पहुंच कर बहनों ने अपने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की। द्वितीया पर छात्रों ने कलम मेें कलावा बांध कर पूजा अर्चना कर मां सरस्वती का आशीर्वाद लिया। इसी तरह हैदरगढ़, रामसनेहीघाट, सिरौलीगौसपुर, फतेहपुर, रामनगर, मसौली, गणेशपुर आदि इलाकों में भी भैया दूज पर्व धूमधाम से मनाया गया और भाइयों को तिलक लगाकर बहनों ने लंबी उम्र की कामना की। भाई दूज पर जिला कारागार के गेट पर बहनों की लंबी कतारें लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed