फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   गरीब व अनाथ बच्चों के बीच मनी पुलिस अधिकारियों की दीवाली

गरीब व अनाथ बच्चों के बीच मनी पुलिस अधिकारियों की दीवाली

Wed, 18 Oct 2017 11:47 PM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
गरीब व अनाथ बच्चों के बीच मनी पुलिस अधिकारियों की दीवाली
गरीब व अनाथ बच्चों के बीच मनी पुलिस अधिकारियों की दीवाली
विज्ञापन

बाराबंकी। जिले के सभी थानेदार व पुलिस अधिकारियों अपने अपने क्षेत्र के गरीब व असहाय बच्चों के साथ दीपावली का त्यौहार मनाया। प्रदेश के डीजीपी सुलखान सिंह के द्वारा दिए गए इस आदेश के बाद एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया था कि हर जगह पर कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों व उनके परिवारीजनों के साथ त्यौहार मनाया जाए। जिसके तहत एसपी ने शहर तो अन्य अफसरों ने ग्रामीण इलाकों में दीवाली मनाई। प्रत्येक थाना क्षेत्र मेें कार्यक्रम का आयोजन कर वहां बच्चों में मिठाई व पटाखों का भी वितरण कराया गया है।

बताते चले कि डीजीपी सुलखान सिंह ने आदेश दिया था कि पुलिस के सभी अधिकारी गरीब व असहाय बच्चों के साथ दीपावली का त्यौहार मनाएंगे। जिसके बाद एसपी अनिल कुमार सिंह ने सभी थानेदार व सीओ को निर्देशित कर कहा था कि वह अपने अपने क्षेत्र में जाकर गरीब व अनाथ आश्रम में रहने वाले बच्चों मेें मिठाई, पटाखों का वितरण कर उनके साथ दीवाली मनाए। इसी को लेकर बुधवार की रात एसपी अनिल कुमार सिंह, सीओ सिटी आरएन सिंह व कोतवाल उमेश बहादुर सिंह ने शहर में पैसार तालाब के किनारे रहने वाले बाढ़ पीड़ित परिवार के बच्चों व उनके परिवार के साथ दीपावली मनाई। इसके अलावा अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी अपने अपने क्षेत्र में गरीब बच्चों के साथ मिठाई व पटाखे बांटकर दीवाली मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed