{"_id":"59c7faa54f1c1bb4688b65bf","slug":"51506278053-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ददौरा गांव में नीलगाय को तेंदुए ने बनाया निवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ददौरा गांव में नीलगाय को तेंदुए ने बनाया निवाला
Updated Mon, 25 Sep 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ददौरा गांव में तेंदुए ने वनरोज को बनाया निवाला
बाराबंकी। जंगल से भटककर बाराबंकी पहुंचे तेंदुए के कुनबे ने जहां वन विभाग की मुसीबत बढ़ा दी है, वहीं आम लोग दहशत में हैं। शनिवार रात हरख क्षेत्र में तेंदुआ दिखने की सूचना पर वन विभाग ने कांबिंग शुरू कराई तो रविवार दोपहर वहां से लगभग 30 किलोमीटर दूर रामनगर थाना क्षेत्र के ददौरा गांव में तेंदुए ने वनरोज को अपना शिकार बना डाला। दोनों क्षेत्रों में तेंदुए की दहशत फैली हुई है।
रामनगर थाना क्षेत्र में ददौरा गांव के बाहर संतोष व सांवले ने रविवार दोपहर अंबर के खेत के पास तेंदुए को वनरोज मारकर खींचते हुए धान के खेत में ले जाते देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर पहुुंचे तो तेंदुआ पास के जंगल में चला गया। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी है। वहीं, शनिवार रात हरख क्षेत्र में समस्तीपुर, ताहीपुर व मानपुर के आसपास तेंदुआ दिखने की सूचना पर रेंजर ओमप्रकाश टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कांबिंग की। इस दौरान कई स्थानों पर पगचिह्न मिलने से तेंदुआ होने की पुष्टि हुई। रेंजर ने बताया कि, मानपुर निवासी देवेंद्र वर्मा की सूचना पर टीम लगातार कांबिंग कर रही है। सोमवार को स्थान चिह्नित कर पिंजरा रखा जाएगा।
डीएफओ जावेद अख्तर ने बताया कि, रामनगर व हरख क्षेत्र में तेंदुआ दिखने की सूचना मिली है। सभी रेंजर अपने-अपने क्षेत्र में कांबिंग कर रहे हैं। एक स्थान पर नहीं रुकने के कारण तेंदुए पकड़ में नहीं आ रहे हैं।