{"_id":"59909e764f1c1b04508b46ad","slug":"51502649974-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन युवतियों की चोटी काटने का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन युवतियों की चोटी काटने का दावा
Updated Mon, 14 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन युवतियों की चोटी कटने का दावा
अलग-अलग स्थानों पर हुईं घटनाएं
कुर्सी/फतेहपुर (बाराबंकी)। जिले में अलग-अलग स्थानों पर रहने वाली तीन युवतियों की चोटी कटने का दावा परिवारीजनों ने किया है। हालांकि पुलिस ने इसकी जानकारी से इन्कार किया है।
मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के एंडौरा गांव निवासी नंदनी पुत्री अमृतलाल शनिवार की रात अपने घर पर थी, तभी किसी ने उसकी चोटी काट दी। इसकी जानकारी होने पर लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं, कुर्सी थाना क्षेत्र के टिकैतगंज गांव निवासी जूही पुत्री अतहर अपनी बहन हुमा के साथ शनिवार की रात घर में सो रही थी। इस बीच रविवार की सुबह देखा गया तो जूही की चोटी कटी मिली। यह देख युवती बेहोश हो गई। इसके बाद परिवारीजनों ने उसका इलाज करवाया। एसओ बृजेश सिंह ने इस मामले की जानकारी से इन्कार किया है। चोटी कटने का तीसरा मामला घुंघटेर थाना क्षेत्र के निबहा बजगहनी गांव का है। यहां की रहने वाली रिंकी पुत्री रामप्रताप की भी चोटी काटने का दावा किया जा रहा है। वहीं, एसओ आरपी रावत का कहना है कि सिर्फ अफवाह फैलाई जा रही है। ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है।