{"_id":"58d562b54f1c1b657c1a14d6","slug":"500-bigha-jungle-ash-after-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से 500 बीघा जंगल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से 500 बीघा जंगल राख
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Fri, 24 Mar 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
500 बीघा जंगल राख
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निबलेट परिक्षेत्र के जंगल में शुक्रवार की दोपहर आग लग गई। आग लगने की सूचना फार्म के कर्मचारियों ने फायर ब्रिगेड को दी। दमकल कर्मियों के देर से पहुंचने पर आग ने बिकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आने से चक गंरिजा फार्म बाल-बाल बच गया। दो घंटे लेट पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया।
बाराबंकी-जहांगीराबाद मार्ग पर निबलेट फार्म का करीब 800 बीघा से अधिक जंगल पड़ा है। शुक्रवार को अज्ञात कारणों के चलते जंगल में आग लग गई। फार्म पर तैनात कर्मचारियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। उधर गंजरिया फार्म के कर्मचारियों ने पूरे परिसर को पानी से तर कर दिया ताकि आग फैल न सके। सूचना के दो घंटे बाद पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझाना शुरू कर दिया।
जब तक आग पर काबू पाते करीब 500 बीघे जंगल में लगे पेड़ पौधे जलकर राख हो गए। जंगल के पास जहांगीराबाद थाना व आस पास के गांव चपेट में आने से बच गए। निबलेट प्रक्षेत्र इंचार्ज रामरंग सिंह ने बताया कि आग सिगरेट फेंकने से लगने का अंदेशा है। हालांकि किसी प्रकार का जन व मवेशियों को नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
जैदपुर तालाब के किनारे लगी आग
जैदपुर नगर पंचायत के वार्ड बाजार कटरा के मोहल्ला छोटीमीरा के मजार के पास में स्थित एक पुराना तालाब है। जिसकी सफाई नगर पंचायत द्वारा न होने पर तालाब के आस पास काफी जंगल हो गया है। शुक्रवार दोपहर अज्ञात कारणों से तालाब के पास पड़े सूखे खरपतवार में आग लग गई। आग को कस्बे व बाजार के दुकानदानों की ओर बढ़ता देख फायर बिग्रेड को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।