फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   49 thousand deposited, but did not indicate the amount in the account

49 हजार जमा किए, मगर खाते में नहीं चढ़ाई रकम

Sun, 27 Nov 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sun, 27 Nov 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
49 thousand deposited, but did not indicate the amount in the account
नोटबंदी की भीड़ में खाते में जमा किए गए 49 हजार रुपये को बैंक कर्मियों की लापरवाही के चलते खाते में नहीं चढ़ाया गया। जबकि ग्राहक के पास जमा रकम की रसीद है। इसके बावजूद बैंक कर्मचारी रकम चढ़ाने से मना कर दिया। ग्राहक ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन


जैदपुर कस्बे के मोहल्ला छेदाकटरा निवासी अलीम ने 23 नवंबर को कस्बे में स्थित पीएनबी में जाकर अपने खाता संख्या 0485000100146535 में 49 हजार रुपये जमा किए थे। ग्राहक को बैंक कर्मी ने जमा करने की रसीद मुहर लगाकर थमा दी और जल्दबाजी में खाते में रकम चढ़ाना भूल गए।
विज्ञापन


दूसरे दिन 24 नवंबर को खाताधारक अलीम अपने जमाधन में से 10 हजार रुपये निकालने गया तो बैंक कर्मी ने उसके खाते में महज 5 हजार रुपये होने की बात कही। यह बात सुनकर खाताधारक के होश उड़ गए। पहले तो बैंक कर्मी ने खाताधारक को झूठा बताकर लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाताधारक जमा की मुहर लगी रसीद लेकर बैंक में गया तो बैंक मैनेजर भी हड़बड़ा गए और खातेधारक का जमा धन कहां गया उसका पता लगाने लगे। पीड़ित ने जैदपुर थाने में बैंक मैनेेजर एसके कपूर के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत की है।


उधर मैनेजर एसके कपूर का कहना है कि खाताधारक 23 नवंबर को बैंक तो आया था इसकी पुष्टि बैंक में लगे शीशी कैमरों को खंगालने से हुई है। खाताधारक के पास मुहर लगी जमा पर्ची भी है। सभी जमा वाउचरों को चेक किया जा रहा है।  जांच के बाद उसके खाते में पैसा जमा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed