फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   48 per cent of candidates missed exam

48 फीसदी परीक्षार्थियों का छूटा एग्जाम

Sun, 17 Jan 2016 11:26 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 17 Jan 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
लोक सेवा आयोग उप्र द्वारा संचालित सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा की प्रारम्भिक परीक्षा 2015 रविवार को 24 केंद्रों पर कराई गई। परीक्षा में करीब 48 फीसद परीक्षार्थियों ने परीक्षा छूट गई। कई परीक्षार्थी समय से केंद्रों को ही नहीं पहुंच सके। 10560 परीक्षार्थियों में कुल 5538 परीक्षार्थी शामिल हो सके।
विज्ञापन


सम्मिलत अवर अधीनस्थ सेवा की प्रारंभिक परीक्षा-2015 की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से शुरू हुई। परीक्षा के लिए 24 केंद्र बनाए गए थे जिन पर 10560 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। परीक्षा में फैजाबाद, जौनपुर, अंबेडकर नगर, लखनऊ, कानपुर, उरई, सीतापुर सहित कई जनपदों के परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा केंद्रों पर सुबह आठ बजे से ही भीड़ लगने लगी थी।
विज्ञापन


परीक्षा में 5538 परीक्षार्थी ही शामिल हो सके। परीक्षा में वाहनों की लेट लतीफी व अनजान केंद्रों के चलते बड़ी संख्या में परीक्षार्थी केंद्रों पर नहीं पहुंच सके। जिसके चलते 5022 परीक्षार्थियों की परीक्षा छूट गई। अंबेडकरनगर से आए विवेक कुमार ने बताया कि केंद्र टीआरसी लॉ कॉलेज था, लेकिन रास्ते की जानकारी नहीं होने से केंद्र पर पहुंचने में देर हो गई, जिसके चलते उनकी परीक्षा छूट गई। यहीं के उमेश यादव ने बताया कि उनका केंद्र भी टीआरसी लॉ कॉलेज में रहा। वह भी विवेक के साथ ही रविवार को सुबह अंबेडकरनगर से ही निकले थे लेकिन देरी के चलते उनकी परीक्षा छूट गई। उन्नाव से आए आशीष ने बताया कि लखनऊ में वाहनों के जाम के चलते वह केंद्र पर समय से नहीं पहुंच सके। अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामियां इंटर कॉलेज में केंद्र था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed