{"_id":"61f83c5c0c8db567e474cf60","slug":"48-new-corona-case-barabanki-news-lko6158582170","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला महिला अस्पताल के डॉक्टर समेत 48 मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला महिला अस्पताल के डॉक्टर समेत 48 मिले संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जिला महिला अस्पताल में तैनात एक चिकित्सक समेत तीन कर्मचारी के अलावा करीब 48 और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा शहर में 10 नए लोग संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। जबकि उपचार के बाद 99 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। इस तरह से जिले में एक्टिव केसों की संख्या घटकर महज 738 रह गई है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सोमवार को करीब 2395 लोगों की जांच की गई। शाम को आई जांच रिपोर्ट में जिला महिला अस्पताल के एक चिकित्सक के अलावा तीन कर्मचारी समेत 48 लोग संक्रमित पाए गए हैं। शहर के अलग-अलग मोहल्लों लखपेड़ाबाग, सत्यप्रेमी नगर, बाल विहार कॉलोनी, बड़ेल, दियानत नगर, पटेल नगर आदि के रहने वाले करीब दस लोग संक्रमण की चपेट में आ गए हैं।
इसके अलावा जिन्हौली, दरियाबाद, बिछलखा, मुनीमपुर निंदूरा, पिपरहिया, मसौली, बिरौली आदि के रहने वाले लोग भी शामिल हैं। जाटा बरौली में 10, त्रिवेदीगंज में दो, रामसनेहीघाट में तीन, टिकैतनगर में दो, देवा में तीन, फतेहपुर में एक, दरियाबाद में एक, घुंघटेर में दो, सूरतगंज में एक, रामनगर में पांच और सिद्धौर में एक समेत कुल 48 लोग संक्रमित पाए गए हैं। सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने बताया कि जिले में कोरोना मरीजों की संख्या भले ही घट रही हो लेकिन लोगों को जरा भी लापरवाही नहीं करनी है।
विज्ञापन
साढ़े 22 हजार को लगाया गया टीका
जिले में चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत सोमवार को कुल 22 हजार 583 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इनमें 989 लोगों को बूस्टर डोज, 15 से 18 आयु वर्ग के लोगों को 4867 को पहली खुराक, 18 प्लस वालों में 9923 को पहली तथा 6904 को दूसरी डोज दी गई। विभाग ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों ने अभी तक टीके की पहली डोज नहीं ली है वह निकट के केंद्र पर जाकर टीका अवश्य लगवा लें क्योंकि कोरोना से बचाव का सबसे सुरक्षित और सबसे आसान तरीका यही है।