फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   सड़क किनारे खोदे गए गड्ढे में बाइक पलटी, एक भाई की मौत, दो गंभीर

सड़क किनारे खोदे गए गड्ढे में बाइक पलटी, एक भाई की मौत, दो गंभीर

Thu, 02 May 2019 12:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
सड़क किनारे खोदे गए गड्ढे में बाइक पलटी, एक भाई की मौत, दो गंभीर
सड़क के गड्ढे में बाइक पलटी, युवक की मौत
विज्ञापन

बाराबंकी। सड़क किनारे खोदे गए गड्ढे में फंसकर एक बाइक पलट गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। उसके दो भाई घायल हुए हैं।

पुलिस के मुताबिक मोहम्मदपुर क्षेत्र के ग्राम टाड़पुर मजरे बसारी छेदा निवासी रंजीत (35) पुत्र राम नरेश अपने भाई ननकू व चचेरे भाई आदित्य के साथ बाइक से बुधवार शाम टाइल्स का काम कर हलबलपुर से घर लौट रहा था। सूरतगंज-झंझरा मार्ग पर एंडौरा पुल के निकट सड़क के किनारे टेलीफोन तार डालने के लिए खोदे गए गड्ढे में फंसकर बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी सूरतगंज सुरेश चन्द्र ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने रंजीत को मृत घोषित कर दिया। दो घायलों का उपचार चल रहा है। चौकी प्रभारी ने बताया कि हादसे के समय बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed