{"_id":"5c8aa72fbdec22145a0e9e11","slug":"41552590639-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखपेड़ाबाग में पकड़ा गया घटिया सड़क निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखपेड़ाबाग में पकड़ा गया घटिया सड़क निर्माण
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद द्वारा शहर के लखपेड़ाबाग में ठेके पर कराए जा रहे सड़क निर्माण में घटिया सामग्री की प्रयोग पकड़ा गया है। सीडीओ के आदेश के बाद मौके पर पहुंची जांच टीम ने मामला सही पाया। ठेकेदार के विरुद्व कार्रवाई किए जाने की तैयारी की जा रही है। सीडीओ की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।
नगर पालिका परिषद क्षेत्र के लखपेड़ाबाग में करीब 29 लाख की लागत से इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया जा रहा था। ईटें बिछाने से पहले सड़क के दोनों ओर घटिया सामग्री से पीली ईंटों से जुड़ाई की जा रही थी। इसकी सूचना एक महिला ने सीडीओ मेधा रूपम के फोन पर की। इस पर सीडीओ ने तत्काल जिला विकास अधिकारी केके सिंह, नगर पालिका की ईओ संगीता कुमारी को मौके पर भेजकर जांच के आदेश दिए।
मौके पर पहुंची जांच टीम ने पाया कि पीली ईंट व घटिया निर्माण सामग्री से सड़क बनाने का काम चल रहा है। बताया जा रहा है कि संबंधित ठेकेदार के विरुद्व कार्रवाई करते हुए उसे ब्लैकलिस्टेट किया जा सकता है। डीडीओ व जांच अधिकारी केके सिंह ने बताया कि करीब 29 लाख से सड़क का निर्माण कराया जा रहा था। जांच में घटिया सामग्री का प्रयोग होता हुआ मिला है। पूरी जांच रिपोर्ट सीडीओ को भेजी गई है।