फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   पीएम आवास के लाभार्थियों का होगा गृह प्रवेश

पीएम आवास के लाभार्थियों का होगा गृह प्रवेश

Tue, 09 Oct 2018 01:37 AM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
पीएम आवास के लाभार्थियों का होगा गृह प्रवेश
पीएम आवास के लाभार्थियों का होगा गृहप्रवेश
विज्ञापन

- तिथि पर आज लगेेगी मुहर
बाराबंकी। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के इस वित्तीय वर्ष के लाभार्थियों का पूरे प्रदेश में एक साथ गृह प्रवेश कराया जाएगा। इस संबंध में मंगलवार को होने वाली वीडियो कांफ्रेंसिंग में तिथि पर मुहर लगेगी। शासन से आए निर्देश के बाद विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है।
मालूम हो कि केंद्र सरकार ने इस वित्तीय वर्ष 2018-19 जिले को 3,494 आवासों का लक्ष्य दिया था। जिसमें से विभाग ने जहां लक्ष्य के अनुरूप लाभार्थियों को पहली किश्त भेजी जा चुकी है। वहीं करीब 28 सौ लाभार्थियों को दूसरी किश्त भी जारी कर दी गई है। आवासों को फाइनल टच देने के लिए इस हफ्ते तीसरी व अंतिम किश्त भेजने की तैयारी जोरों पर है। सरकार ने नवरात्र पर्व पर इस बार लाभार्थियों को पूरे प्रदेश में एक साथ नए घर में प्रवेश कराने की तैयारी में हैं। इस संबंध में आज होने वाले विभागीय मंत्री व प्रमुख सचिव की वीडियो कांफ्रेंसिंग में तिथि पर मुहर लगेगी। जिसके बाद विभाग और तेजी के साथ अपनी तैयारियां शुरू करेगा।
विज्ञापन


बाक्स-
लाभार्थियों को गैस व विद्युत कनेक्शन का भी लाभ
आवास के लाभार्थियों को उनके इस नए घर में गृह प्रवेश कराने के साथ सरकार इनको उज्जवला गैस व सौभाग्य योजना के तहत विद्युत कनेक्शन आदि देने की भी योजना तैयार की है। गृह प्रवेश के दौरान सांसद, विधायक समेत जिले के कई जिलास्तरीय अधिकारियों की उपस्थित भी होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स-
इस बार आवास के लाभार्थियों को एक साथ गृहप्रवेश कराने की तैयारी की गई है। मंगलवार को होने वाली वीसी में तिथि पर मुहर लगेगी। जैसा निर्देेश होगा पालन किया जाएगा।
- डॉ. हरिचरन सिंह, पीडी, ग्राम्य विकास अभिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed