फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   मुख्यमंत्री समग्र गांव योजना में शामिल हुए तीन और गांव

मुख्यमंत्री समग्र गांव योजना में शामिल हुए तीन और गांव

Sun, 05 Aug 2018 12:49 AM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री समग्र गांव योजना में शामिल हुए तीन और गांव
मुख्यमंत्री समग्र गांव योजना में शामिल हुए तीन और गांव
विज्ञापन



बाराबंकी। मुख्यमंत्री समग्र गांव योजना में अब तीन और गांव शामिल किए जाएंगे। इसको लेकर शासन से आए निर्देश के बाद विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है।


अभी तक शासन के निर्देश पर चयनित 17 गांवों में संबंधित विभागों द्वारा कार्ययोजना तैयार कराकर विकास कार्य कराएं जा रहे हैं।


इस आदेश के बाद शामिल हुए तीन और गांवों में नए सिरे से कार्रवाई के लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।
मालूम हो कि, शासन ने जिले के 17 गांवों का चयन कर वहां विकास कार्य कराने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद प्रशासन ने संबंधित विभागों को कार्ययोजना बनाकर तेजी के साथ गांवों को संतृप्त करने की कार्रवाई शुरु कर दी थी।


प्रशासन का दावा है कि पूर्व में चयनित हुए 17 गांवों में आवास, शौचालय, पेंशन आदि की कार्रवाई हो चुकी है। अन्य विभागों द्वारा विकास के कार्य सुनिश्चित कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन



इसी बीच शुक्रवार को शासन की ओर से तीन और गांवों को शामिल करने का फरमान जारी हो गया। जिसके बाद प्रशासन ने नए तीनों गांवों में विकास कार्य कराने के निर्देश विभागों को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



पीडी डॉ. हरिचरन सिंह ने बताया कि, शासन की ओर से तीन और गांवों को मुख्यमंत्री समग्र ग्राम योजना में शामिल करने के निर्देश मिले हैं।


जिसके बाद संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि वह कार्ययोजना तैयार कर इन गांवों को संतृप्त करने की कार्रवाई सुनिश्चित कराएं।


शासन की ओर से समग्र गांव में शामिल करने के लिए और तीन गांवों को शामिल करने के निर्देश दिए हैं। उनमें दरियाबाद का अगानपुर व क्यामपुर तथा बनीकोडर ब्लॉक का असैना गांव शामिल हैं।



इन गांवों में विकास कार्य कराने के लिए संबंधित विभागों को कार्ययोजना तैयार कर उन्हें संतृप्त कराने के निर्देेश दिए हैं। हालांकि इससे पूर्व चयनित 17 गांवों में विकास कार्य कराए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed