{"_id":"5a22f5714f1c1bbd208b464e","slug":"41512240497-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक किनारे मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक किनारे मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका
Updated Sun, 03 Dec 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ट्रैक किनारे मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका
- कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम असोहना का मामला
- नहीं हो सकी मृतक की पहचान
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर(बाराबंकी)। रेलवे क्रासिंग के समीप एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। अधेड़ की हत्या करने के बाद शव फेंकने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू की है।
कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम असोहना के पास शनिवार की सुबह बंद मानव रहित रेलवे ट्रैक क्रॉसिंग के किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा था। आसपास के लोगों ने जब शव देखा तो इसके बारे में पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसके बारे में पता करने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। स्थानीय ग्रामीण अधेड़ की हत्या करने के बाद शव रेलवे ट्रैक के किनारे फेंकने की आशंका जता रहे हैं। कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष के आसपास है और वह आसमानी रंग का तहमद व नीली व क्रीम कलर की टी शर्ट पहने हुए है। पुलिस का कहना है कि अधेड़ की मौत किसी ट्रेन से गिरकर हुई है। हालांकि कोतवाल पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण पता लगने पर ही पूरी बात स्पष्ट होने की बात कह रहे हैं।