फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   पच्चीस परीक्षा केंद्र बढेगें, 10 होंगे बाहर

पच्चीस परीक्षा केंद्र बढेगें, 10 होंगे बाहर

Tue, 28 Nov 2017 12:34 AM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
पच्चीस परीक्षा केंद्र बढेगें, 10 होंगे बाहर
यूपी बोर्ड : परीक्षा केंद्र बढेगें, 10 होंगे बाहर
विज्ञापन

- डीएम ने एसडीएम व डीआईओएस से कराया परीक्षण, मिली खामियां
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की अनन्तिम सूची जारी होने के बाद मचे घमासान पर विराम लगाने के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण की बागडोर स्वयं डीएम ने सम्भाली है। ऐसे में सीसीटीवी, बाउंड्रीवाल व परीक्षाफल के मानक पूरा न करने वाले 8-10 कॉलेज जहां परीक्षा केंद्र की अनन्तिम सूची से बाहर होगे। वहीं 20 से 25 कॉलेज परीक्षा केंद्र बन सकेंगे।
जिले में परीक्षा केंद्रों के निर्धारण को लेकर भेजी गई सत्यापन व संस्तुति के बाद उ. प्र.माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा केंद्र के निर्धारण की अनन्तिम सूची जारी कर दी। जिसमें 90 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बना दिया गया। जिसके बाद अधिकांश मानक पूरा न करने वाले कॉलेज परीक्षा सूची में शामिल हो गए। जबकि, मानक पूरा करने वालों को बाहर कर दिया। जिसको लेकर सत्यापन व संस्तुति की रिपोर्ट भेजने वालों पर सवाल उठने लगे। इस संबंध में 23 नवम्बर को जिलास्तरीय परीक्षा समिति की बैठक डीएम की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सीसी टीवी न लगे होने वाले परीक्षा केंद्र बनाए गए शहर के डीएवी कॉलेज व किसान इंटर कॉलेज भगौली तीर्थ व बाउंड्रीवॉल न होने कई वाले कॉलेज परीक्षा केंद्र बनाए जाने की बात सामने आई। वहीं दो वर्ष का परीक्षाफल पूर्ण न करने वाले कई कॉलेज परीक्षा केंद्र बनाएं जाने की शिकायतें मिलीं। इतना ही नहीं, सरस्वती इंटर कॉलेज फतेहपुर जैसे कई कॉलजों के परीक्षा केंद्र की दूरी अधिक हो गई तो कई परीक्षा केंद्रों पर धारण क्षमता से अधिक परीक्षार्थियों का आवंटन कर दिया गया। ऐसे मामले सामने आने पर डीएम ने डीआईओएस व एसडीमए से परीक्षण कराया तो उसमें तमाम खामियां मिलीं। जिस पर डीएम ने मानकों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्रों का प्रस्ताव तैयार करने को कहा। इस बारे में सोमवार को डीएम ने डीआईओएस को बुलाकर परीक्षा केंद्र के निर्धारण पर चर्चा कि जिसके बाद कॉलेजों पर धारण क्षमता से अधिक परीक्षार्थियों के समायोजन करने व मानक पूरा न करने वालों व परीक्षा केंद्रों को हटाने के बाद 20 से 25 परीक्षा केंद्र बढ़ने की बात सामने आई। ऐसे में जहां अनन्तिम सूची में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में 8 से 10 परीक्षा केंद्रो को हटाने के बाद भी परीक्षा केंद्रो की संख्या 105 के करीब होगी।
विज्ञापन

वर्जन
परीक्षा केंद्रों के निर्धारण को लेकर प्रस्ताव तैयार करने का काम तेजी से चल रहा है। मानक पूरा न करने वाले कॉलेजों के स्थान पर अन्य कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नंदलाल सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed