फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   रास्ते से गायब हो गई सामान ले जा रही पिकप

रास्ते से गायब हो गई सामान ले जा रही पिकप

Sat, 25 Nov 2017 12:04 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
रास्ते से गायब हो गई सामान ले जा रही पिकप
रास्ते से लापता हुई सामान ले जा रही पिकप
विज्ञापन

त्रिवेदीगंज (बाराबंकी) । लखनऊ-सुल्तानपुर मार्ग पर जनरल स्टोर का हजारों रुपये का सामान भाड़े पर लादकर ले जा रही पिकप रास्ते से लापता हो गई। दुकान मालिक व्यापारी ने लोनीकटरा पुलिस से शिकायत की है।

शुक्रवार को लोनीकटरा के नरेंद्र पुर मदरहा गांव निवासी प्रदीप बाजपेई हुसैनाबाद स्थित अपनी जनरल स्टोर की दुकान का सामान खरीदने बाराबंकी गए थे। दोपहर में बस से लौटकर कोतवाली हैदरगढ़ कस्बा स्थित मुख्य चौराहे से लखनऊ-सुल्तानपुर मार्ग पर पिकप पर सामान लादकर बाइक से साथ जा रहे थे। पुलिस को बताया लोनीकटरा रेलमार्ग क्रॉसिंग तक पीछे रहकर पिकप को देखते रहे। क्रॉसिंग के आगे पिकप वाहन दुकान का सामान लेकर लापता हो गया। हुसैनाबाद चौराहे पर काफी समय तलाश करने पर पिकप नहीं मिली। लोनीकटरा पुलिस से शिकायत कर पिकप वाहन की तलाश करने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक बीपी यादव का कहना है कि घटना हैदरगढ़ क्षेत्र की है शिकायतकर्ता को हैदरगढ़ कोतवाली भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed