फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   सीएम के पोर्टल पर की एमडीएम न बनाने की शिकायत

सीएम के पोर्टल पर की एमडीएम न बनाने की शिकायत

Sat, 25 Nov 2017 02:18 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
सीएम के पोर्टल पर की एमडीएम न बनाने की शिकायत
सीएम के पोर्टल पर एमडीएम न बनाने की शिकायत
विज्ञापन

-हरख ब्लॉक की ग्राम पंचायत मचौची का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
जैदपुर (बाराबंकी)। परिषदीय स्कूल के बच्चों को एक पखवारे से एमडीएम नहीं मिल रहा। मगर, इस बात की चिंता स्कूल के शिक्षकों से लेकर विभाग के अधिकारियों तक को नहीं है। ऐसे में स्थानीय स्तर पर शिकायत के बाद भी ठंडे पडे एमडीएम के चूल्हे नहीं जले तो जागरूक ग्रामीणों ने इस बात की शिकायत सीएम के पोर्टल पर की है।
मामला हरख ब्लॉक की ग्राम पंचायत मचौची के परिषदीय विद्यालयों की है। इस पंचायत में तीन प्राथमिक व एक जूनियर विद्यालय हैं। जिसमें प्राथमिक विद्यालय मचौची प्रथम, प्राथमिक विद्यालय द्वितीय खालेकपुरवां, प्रथामिक विद्यालय फतुलापुर व जूनियर विद्यालय मचौची शामिल है। इन सभी परिषदीय विद्यालयों में पिछले एक पखवारे से एमडीएम के चूल्हे नही जले। एमडीएम की आस में बच्चें स्कूल तो पहुंचते। मगर, उन्हें स्कूल से खाली पेट घर वापस लौटना पड़ता है। ऐसे में छात्रों की संख्या भी कम होने की बात से इंकार नहीं किया जा सकता। मगर, हेड मास्टर, ग्राम प्रधान व कोटेदार के साथ विभाग की लापरवाही के कारण बच्चों को एमडीएम का लाभ नही मिल पा रहा है। यह हाल तब है जब सरकार मिड-डे मील का खाना बच्चों को उपलब्ध कराने को लेकर गम्भीर है। इस बारे में ग्रामीणों ने पहले स्थानीय स्तर पर शिकायत की। मगर, हालात नही बदले। जिसके बाद जागरूक ग्रामीणों ने मामले की शिकायत सीएम के पोर्टल पर की है। शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय खाले का पुरवा में पंजीकृत 84 बच्चों में महज 31 बच्चे मौजूद थे। जहां बच्चों की संख्या कम थी। वही हेडमास्टर व महिला शिक्षक भी नदारद थी।
विज्ञापन


कोटेदार ने इस माह ग्राम प्रधान को राशन नहीं दिया था। जिसके कारण 13 नबंर से ग्राम पंचायत मचौची में मिड-डे मील नहीं बनने की शिकायत मिली है। बहुत जल्द खाना बनना शुरू कराया जाएगा। - अजय गुप्त मौर्य, बीईओ हरख
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed