{"_id":"59eb889a4f1c1bdb538b8840","slug":"41508608154-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में दीया रखने गए किसान को सांप ने डसा मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में दीया रखने गए किसान को सांप ने डसा मौत
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत में दीया रखने गए किसान को सांप ने डसा, मौत
बाराबंकी। बिरौली निवासी एक किसान शुक्रवार की शाम खेत में दीया रखने गया था। इस दौरान उसे सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिवारीजन उसे लेकर अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में ही किसान की मौत हो गई। परिवारीजनों की मांग पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बिरौली निवासी किसान रंगीलाल (52) शुक्रवार को अपने खेत में दीया रखने गया हुआ था। इस दौरान खेत में सांप ने उसे डस लिया। घर आने पर किसान की हालत बिगड़ने लगी तो पुत्र उमेश उसे लेकर अस्पताल जाने लगा। रास्ते में रंगीलाल की मौत हो गई। बेटे ने जानकारी पुलिस को दी। परिवारीजनों की मांग पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं है, परिजनों के कहने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।