{"_id":"59e7940c4f1c1b76678b6612","slug":"41508348940-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमान में रोशनी बिखरेंगे एयर शूटर और मेगा राकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान में रोशनी बिखरेंगे एयर शूटर और मेगा राकेट
Updated Wed, 18 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसमान में रोशनी बिखरेंगे एयर शूटर और मेगा राकेट
बाराबंकी। जीएसटीके चलते रेट बढ़ने से धूम धड़ाका पर असर पड़ सकता है। जीआईसी मैदान में लगे पटाखा बाजार में देशी पटाखों की धूम है। शहर के जीआईसी मैदान मेें सजे आतिशबाजी के बाजार में कुल 37 दुकानदारों ने अपनी दुकान को विविध तरह के पटाखों से सजाया है। इस बाजार मेें तरहद-तरह की रंग बिरंगी रोशनी और धीमी व तेज आवाज वाले देशी पटाखों की धूम है। बुधवार को सुबह से ही बच्चों के साथ बड़ों में भी पटाखों की खरीद करने में होड़ सी रही। ब्रांड की बात करें तो थ्री ईडिएट आवाज करेंगे तो रंग बारात आसमान में रंग बिरंगी छटा बिखेरेंगे। वहीं जियो, स्काई शॉट राकेट आसमान में तेज धमाका करेंगे। इसके साथ ही देशी एयर शूटर व मेगा राकेट रात में खूब चलेंगे। 120 शाट, चटाई फाइव थाउजेंड, सोनी, मुर्गा, मगर भी पीछे नहीं रहेंगे और रंगबिरंगी फुलझड़ी व देश बम आवाज करने में कोई कसर नहीं करेंगे। चायनीज पटाखा बाजार से गायब है स्वदेशी पटाखों की ही भरमार है। बाजार में 10 रुपये से लेकर 16 सौ रुपये तक के आतिशबाजी व पटाखे मौजूद हैं। बुधवार को अच्छी खरीददारी के चलते बाजार देर रात तक गुलजार रहा।