फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   तालाब में डूबकर युवक की मौत

तालाब में डूबकर युवक की मौत

Fri, 07 Jul 2017 11:47 PM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
तालाब में डूबकर युवक की मौत
विज्ञापन

फतेहपुर (बाराबंकी)। क्षेत्र के ग्राम देवकलिया में खेत जा रहे युवक की अचानक तबीयत खराब होने से वह तालाब में गिर गया। जिससे तालाब में डूबकर उसकी मौत हो गई। पुलिस को सूचना दिए बिना ही परिवारीजन शव को घर उठा ले गए है।

कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम देवकलिया मजरे देवखरिया निवासी पवन कुमार (32) पुत्र मिश्रीलाल शुक्रवार की सुबह खेत में धान की रोपाई करने जा रहा था। अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई और वह गश खाकर तालाब में गिर गया। काफी देर तक जब वह खेत नहीं पहुंचा तो परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान गांव के बाहर तालाब के पानी में उसका शव उतराता मिला। परिवारीजनों ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकालकर घर लेकर चले गए। मामले की सूचना पुलिस को दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि इस प्रकार की घटना की कोई जानकारी नहीं है। वहीं मृतक के पिता मिश्रीलाल का कहना है कि पवन को मिर्गी के दौरे अक्सर आया करते थे आज भी दौरा आने के कारण अपना संतुलन खो बैठा और तालाब में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed