{"_id":"594c0dfd4f1c1b63028b4787","slug":"41498156541-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारियां पूरी, अलविदा की नमाज आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारियां पूरी, अलविदा की नमाज आज
Updated Fri, 23 Jun 2017 04:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलविदा की नमाज आज, तैयारियां पूरी
- व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम
बाराबंकी। शुक्रवार को होने वाली अलविदा की नमाज की तैयारियां पूरी हो गई है। आज मस्जिदों में अलविदा की नमाज पढ़ी जाएगी। इसके लिए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।
रमजान के आखिरी शुक्रवार को पढ़ी जाने वाली अलविदा की नमाज स्थल पर पुलिस का सख्त पहरा रहेगा। सभी थाना क्षेत्रों में इसके लिए सुरक्षा का खाका तैयार कर अलग-अलग सेक्टर बनाए गए हैं। क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों में अलविदा की नमाज होगी। मस्जिदों के आसपास व वहां पहुंचने वाले रास्तों की सफाई कराकर चूने का छिड़काव कराया गया है। मस्जिद व नमाज स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। एएसपी दिगंबर कुशवाहा ने बताया कि प्रमुख मस्जिदों के आसपास पीएसी तैनात रहेगी और पुलिस जिले में हर जगह भ्रमण करेगी। अलविदा की नमाज स्थलों पर व मस्जिदों के आसपास सुरक्षा का सख्त घेरा होगा।
बाक्स-
सूफी संत की नगरी देवा में अलविदा की नमाज को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। शुक्रवार को अलविदा की नमाज के दौरान भीड़भाड़ वाली कई प्रमुख मस्जिदों मजार शरीफ परिसर स्थित मस्जिद, कौमी एकता द्वार मस्जिद, बिलाल मस्जिद, और दरगाह शरीफ मस्जिद के आसपास पुलिस का कड़ा पहरा होगा। अलविदा की नमाज को लेकर कस्बे में गुरुवार को पुलिस ने चेकिंग अभियान भी चलाया। मजार शरीफ परिसर स्थित मस्जिद में मौलाना ग्यासुद्दीन, कौमी एकता द्वार के समीप स्थित मस्जिद में हाफिज वसीम, शाह विलायत दरगाह मस्जिद में कारी आजम और बिलाली मस्जिद में हाफिज बकरीदी नमाज पढ़ाएंगे।
विज्ञापन
बाक्स-
जैदपुर में छेदाकटरा की मस्जिद में हाफिज मोहम्मद हारुन, वसीनगर मस्जिद में हाफिज मोहम्मद इलमास, बड़ापूरा मस्जिद में मौलाना अताउल्लाह, बड़ी बाजार मस्जिद में हाफिज अजीजुद्दीन, मुख्ख्निन में हाफिज सईद नमाज पढ़ाएंगे।