फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   407 candidates were absent in the Urdu exam

Barabanki News: उर्दू की परीक्षा में 407 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Wed, 11 Feb 2026 09:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 11 Feb 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
407 candidates were absent in the Urdu exam
शहर ​स्थित दारुल उलूम  मदरसे में हो रही परीक्षा की जांच करते इंस्पेक्टर श्रीकांत। 
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा जिले के निर्धारित केंद्रों पर कड़ी निगरानी में संपन्न हो रही है। परीक्षा के तीसरे दिन बुधवार को उर्दू विषय का पेपर आयोजित किया गया। परीक्षा शांतिपूर्ण और नकलविहीन वातावरण में संपन्न हुई।
विज्ञापन

जिले में मदरसा बोर्ड की मुंशी, मौलवी (सेकेंडरी) और आलिम (सीनियर सेकेंडरी) की परीक्षा के लिए कुल 1784 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। दूसरे दिन आयोजित उर्दू की परीक्षा में 1377 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 407 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार लगभग 77 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश से पहले सघन तलाशी के बाद ही अंदर जाने दिया गया। परीक्षा के दौरान किसी भी केंद्र पर नकलची नही पकड़ा गया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के इंस्पेक्टर श्रीकांत ने बताया ने दारुल उलूम समेत दो परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और परीक्षा को समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed