फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   3825 completed the first day of the fourth stage

चौथे चरण के पहले दिन भरे गए 3825 परचे

Sat, 28 Nov 2015 12:07 AM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 28 Nov 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के चौथे चरण में शुक्रवार को विकास खंड मसौली, बंकी, देवा व हरख में नामांकन हुआ। इन सभी ब्लॉकों में 2993 पदों के लिए कुल 3825 पर्चे  भरे गए। इनमें प्रधान पद के लिए 1941 प्रत्याशियों ने आवेदन भर जबकि सदस्य पद के लिए 1884 आवेदन आए।
विज्ञापन



पंचायत चुनाव- 2015 के चौथे चरण के लिए  शुक्रवार को विकास खंड मसौली, बंकी, देवा व हरख में ब्लॉक मुख्यालयों पर नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई। नामांकन के पहले काफी गहमागहमी रही। सभी ब्लॉकों में प्रधान पद व सदस्य  पद के लिए प्रत्याशियों की काफी भीड़ रही। बंकी ब्लॉक के सामने तो पूरे दिन जाम की स्थिति रही। पुलिस भी लोगों को पूछताछ के बाद ही अंदर जाने दे रही थी। बंकी ब्लॉक में न्याय पंचायतवार नौ काउंटर बनाए गए थे। सभी काउंटरों पर प्रत्याशियों की लंबी लाइनें थीं। महिलाएं भी इस दौड़ में किसी से पीछे नहीं रहीं।
विज्ञापन



कई बार पुलिस को लोगों को गेट से भगाना पड़ा। यही हाल विकास खंड देवा, मसौली व हरख में भी रहा। विकास खंड बंकी में प्रधान पद के लिए 454 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे जबकि सदस्य पद के लिए 382 लोगों ने नामांकन किया। विकास खंड मसौली में प्रधान पद के लिए 399 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे जबकि सदस्य पद के लिए 557 लोगों ने नामांकन किया। विकास खंड देवा में प्रधान पद के लिए 595 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे जबकि सदस्य पद के लिए 484 लोगों ने नामांकन किया। विकास खंड हरख  में प्रधान पद के लिए 493 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे जबकि सदस्य पद के लिए 461 लोगों ने नामांकन किया। इन सभी चार विकास खंड में प्रधान के कुल 282 पद के लिए 1941 और सदस्य के कुल 2711 पद के लिए 1884 पर्चे भरे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed