फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   377 bigha wheat crop in arson

तेज हवा के साथ आग ने बरपाया कहर

Mon, 10 Apr 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 10 Apr 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
377 bigha wheat crop in arson
जली फसल - फोटो : अमर उजाला
जिले में अलग-अलग जगहों पर रविवार को आग ने जमकर कहर बरपाया। तेज हवा के साथ लगी आग ने 377 बीघा गेहूं की फसल को जलाकर राख कर दिया। वहीं आग की चपेट में आने से 25 घर भी जल गई व एक बुजुर्ग झुलस गया। ज्यादातर घटनाएं तारों के टकराने और टूटने से हुईं।
विज्ञापन


सोमवार को हैदरगढ़ क्षेत्र के पूरे मेहरबान गांव में बरांवा माइनर के निकट बिजली तार के आपस में टकराने से निकली चिंगारी से प्रधान रामकुमार सिंह के खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। ग्रामीणों ने बुझाने का प्रयास शुरू किया। लेकिन पछुआ हवा के चलते आग एक खेत से दूसरे खेत की फसल को चपेट में लेती गई।
विज्ञापन


रामकुमार सिंह, बीरेंद्र सिंह, बृजेश सिंह, रमेश सिंह, उमेश सिंह, महेंद्र सिंह, इंद्रभान सिंह, जयबख्श सिंह, शिवनायक सिंह, लाल मोहम्मद, विजय, सुनील कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह, दीपू सिंह, हनुमान सिंह, मुरब्बा सिंह, ईद अली, अकबाल बहादुर सिंह, रिंकू सिंह, ललन सिंह, रामप्रकाश, प्रदीप सिंह, अमर बहादुर, बाबूलाल कोरी, कल्लू कोरी आदि की करीब ढाई सौ बीघा गेहूं की फसल जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन प्रयास के बाद भी आग को रोका नहीं जा सका और मरुई गांव के किसानों की भी फसल जलने लगी। मरुई गांव के सत्य बख्श सिंह, जयबख्श सिंह, लाला बहदुर, रामसेवक मौर्या, रामबहादुर, हरख बहादुर, शिवकंठ पांडेय, रामेश्वर यादव, तेजई, प्रकाश, बाबू गड़रिया, संजय सिंह, शिवबहादुर सिंह, जगरूप, बुद्धू, रामस्वरूप आदि की करीब सौ बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो गई।

अग्निशमन दस्ता सूचना के करीब दो घंटा बाद पहुंचा तब तक ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर आग को बुझा लिया था। एसडीएम पंकज कुमार ने कहा आग सूचना मिलने पर तत्काल लेखपाल को भेजा गया तथा क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट भेजी जाएगी।        

फतेहपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामनग्रा में शॉर्ट सर्किट से अजय वर्मा की दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। रामनगर क्षेत्र में ग्राम कटियारा में शॉर्ट सर्किट से जगन्नाथ की गेहूं की तीन बीघा फसल जल गई। सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में करौरा गांव में बिजली के तार से निकली चिंगारी से पन्नालाल की एक बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई।

वहीं मसौली क्षेत्र में रामनगर मार्ग पर बिंदौरा डबल नहर से सटे बाढ़ खंड के गोदाम में सुबह धुआं देख हड़कंप मच गया। स्टोर इंचार्ज विजय प्रताप की सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने मशक्कत के बाद आग बुझाई। स्टोर इंचार्ज ने बताया कि गोदाम में कोई नुकसान होने वाला सामान नहीं था सिर्फ लोहे की छड़ें ही रखी थी। वहीं ग्राम पंचायत धरौली निवासी राधेश्याम के घर अचानक आग लग गई।

 देखते ही देखते आग ने पड़ोसी गोबिंद के घर को चपेट में ले लिया। जिससे दोनों घरों का राशन कपड़ा आदि सामान जलकर राख हो गया। सिद्धौर क्षेत्र में इसरौलीसेठ गांव निवासी संजय वर्मा की गेहूं की फसल में आग लग गई। जिससे पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।

वहीं मल्लेपुर गांव निवासी छेद्दन यादव व टेढवा निवासी माताफेर की सात बीघा गेहूं की फसल जल गई। कस्बा देवा के भयारा मोड़ के समीप स्थित ताज बहादुर श्रीवास्तव निवासी मोहल्ला कचेहरान मोहल्ला निवासी ताज बहादुर श्रीवास्तव के खेत में तार से चिंगारी के कारण आग लग गई। जिससे उनकी  चार बीघा फसल जलकर राख हो गई।

वहीं देवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भिठौली के निर्मल का आरोप है कि उनकी 5 बीघा गेहूं की तैयार फसल में गांव के ही दिनेश पुत्र मोहन यादव ने रंजिश को लेकर आग लगा दी। जिससे उनकी पूरी फसल जलकर राख हो गई। इस संबंध में उन्होंने देवा कोतवाली में एक तहरीर दी है।      

रामनगर  क्षेत्र के ग्राम गेंदौरा में सोमवार दोपहर खाना बनाते समय छप्पर में आग लग गई जिससे ननकऊ, रंजीत, गुड्डू, भुल्लू का छप्पर जल गया। आग की चपेट में आने से रामसुहावन (60) झुलस गए। इनका गांव मेें ही उपचार चल रहा है।

आग की लपटों से लखन व कमलेश का भी घर जल गया जिससे घर का सारा सामान व लखन का ग्याहर हजार रुपये नकद जलकर राख हो गया। नरायनपुर मजरे मड़ना गांव में आग लगने से 17 आशियाने जल गए।

रामप्रकाश, नौमीलाल, जगदीश, कैलाश, श्यामलाल, रामसजीवन, सूर्यलाल, चंद्रपाल, रामसजीवन, अवधराम, केशवराम, बालकराम, श्रीकेशन, जानकी, राजेंद्र, चेतराम, विश्राम के घर का सारा सामान जलकर राख हो गया।


हैदरगढ़ में आग लगने की  सूचना पर रामसनेहीघाट के अधिशासी अभियंता को टीम के साथ को मौके पर भेजा गया है। इसके अलावा जहां भी बिजली की लाइन के चलते आग लगी है वहां के अवर अभियंता को जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।       
-आरपी सिंह, अधीक्षण अभियंता विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed