{"_id":"642ed42b234e6c23c70eebc4","slug":"35th-32nd-26th-ii-corps-won-the-match-barabanki-news-c-13-1-170062-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 35वीं, 32वीं, 26वीं, द्वितीय वाहिनी ने जीता मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 35वीं, 32वीं, 26वीं, द्वितीय वाहिनी ने जीता मुकाबला
Thu, 06 Apr 2023 07:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 06 Apr 2023 07:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन तक चलेगी प्रतियोगिता, नौ टीमें कर रहीं प्रतिभाग
फोटो- 30, 31
संवाद न्यूज एजेंसी
बाराबंकी। वाहिनी प्रांगण में स्थित हॉकी मैदान में 24वीं अंतर वाहिनी पीएसी मध्य जोन हॉकी प्रतियोगिता का शानदार आगाज हुआ। तीन दिनों तक चलने वाली हॉकी प्रतियोगिता में मध्य जोन की नौ टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। पहले दिन 35वीं, 32वीं, 26वीं, द्वितीय वाहिनी ने जीत दर्ज की।
बृहस्पतिवार को पहला मैच 35वीं वाहिनी व 25वीं वाहिनी के बीच खेला गया। इसमेेंं 35वीं वाहिनी ने जीत दर्ज की। दूसरा मैच 32वीं वाहिनी व 11वीं वाहिनी के बीच हुआ। इसमें 32वीं वाहिनी विजयी रही। तीसरा मैच 10वीं वाहिनी व 26वीं वाहिनी के बीच मुकाबला हुआ जिसमें 26वीं वाहिनी ने मुकाबला जीत लिया। चौथा मैच 30वीं वाहिनी व द्वितीय वाहिनी के बीच खेला गया। इसमें द्वितीय वाहिनी ने जीत हासिल की।
हॉकी प्रतियोगिता शुरू होने से पूर्व मेजबान टीम 10वीं वाहिनी पीएसी के कप्तान आरक्षी नसीम खान ने प्रतियोगिता में शामिल होने वाली पीएसी मध्य जोन की द्वितीय वाहिनी, 10वीं, 11वीं, 25वीं, 26वीं, 27वीं, 30वीं, 32वीं एवं 35वीं वाहिनी पीएसी के सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में खेल भावना से खेलने के लिए शपथ दिलाई गई। इससे पहले दसवीं वाहिनी के सेनानायक सुनील कुमार सिंह ने हॉकी स्टिक चलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने पीएसी मध्य जोन के सभी टीम मैनेजरों से परिचय प्राप्त किया और सभी टीमों के टीम मैनेजर खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन व खेल भावना के प्रति जागरूक करते हुए हाथ मिलाकर उत्साहवर्धन किया।