{"_id":"68a8d2afe5ac70d35c0048b7","slug":"32-lakhs-stolen-from-the-house-of-a-transporter-and-a-soldier-brother-barabanki-news-c-315-1-brp1006-146172-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: ट्रांसपोर्टर व सैनिक भाईयों के घर से 32 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: ट्रांसपोर्टर व सैनिक भाईयों के घर से 32 लाख की चोरी
Sat, 23 Aug 2025 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 23 Aug 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर/त्रिवेदीगंज। रात्रि में पुलिस गश्त के तमाम दावों के बावजूद चोरों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा। बेखौफ चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए फतेहपुर क्षेत्र में एक ट्रांसपोर्टर के यहां से 12 लाख व लोनीकटरा इलाके में सैनिक भाईयों के पैतृक मकान से 20 लाख के आभूषण पार कर दिए। शुक्रवार सुबह चोरी की वारदातों का पता चलने के बाद ग्रामीण में दहशत व्याप्त है।
फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के टेढ़वा गांव निवासी सोनू सिंह ट्रांसपोर्ट का काम करते है। रात में परिवार के सदस्य बरामदे व छत पर सो रहे थे। शुक्रवार को जाग कर कमरे में पहुंचे तो सन्न रह गए। अलमारी के लाॅकर टूटे थे व बक्सों का रखा सामान भी बिखरा पड़ा था। सोनू ने बताया कि लाॅकर में 25 हजार रुपये, सोने का एक हार, दो जोड़ी कंगन, एक मांगबेदी, पांच अंगूठी, तीन चैन, झुमकी समेत चांदी के आभूषण व बर्तन आदि समेत करीब 12 लाख कीमत के आभूषणों की चोरी हुई है। छानबीन करने पर पड़ोस के राजकिशोर के खेत में कुछ बर्तन भी पड़े मिले।
उधर, लोनीकटरा थाना क्षेत्र के मंगलपुर गांव निवासी गोकरन प्रसाद वर्मा के दो पुत्र सेना में हैं। बृहस्पतिवार रात छत के रास्ते से घर के अंदर दाखिल हुए अज्ञात चोरों ने दो कमरों में रखी अलमारी व बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे तीन महिलाओं के सोने व चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। घटना के समय परिवार के सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे। परिजनों के अनुसार चोर 20 लाख कीमत के सोने चांदी के आभूषण व नकदी लेकर चंपत हुए हैं। चोरी के दोनों ही मामलों में पीड़ितों की तहरीर के आधार पर पुलिस केस दर्ज कर चोरों की तलाश में जुटी है।