{"_id":"5c8becadbdec22068c428f63","slug":"31552673965-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद पड़ी है डाकघर में लगी मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद पड़ी है डाकघर में लगी मशीन
विज्ञापन
जैदपुर(बाराबंकी)। नए आधार कार्ड बनवाने व संशोधन के लिए जैदपुर डाकघर में लगी मशीन जिला प्रशासन द्वारा नामित संस्था की लापरवाही के कारण बंद पड़ी है। ऐसे में क्षेत्र के काफी लोगों को नए आधार कार्ड बनवाने व संशोधन कराने के लिए भटक रहे हैं।
जैदपुर नगर पंचायत के साथ हरख ब्लॉक क्षेत्र की 76 ग्राम पंचायतों में एक भी स्थान पर आधार कार्ड बनाने का केंद्र संचालित नहीं हो रहा है। जबकि सफदरगंज व सिद्धौर जैसे छोटे गांव व कस्बे में आधार काड़ॱर सरकारी बैंकों की शाखा पर बनाए जाते हैं। जैदपुर कस्बा समेत क्षेत्र से रोजाना सौ डेढ़ सौ के करीब लोग नए आधार कार्ड बनाने व संशोधन के लिए बाहर जाते हैं।
जिला प्रशासन द्वारा नामित निजी संस्था जैदपुर डाकघर का नाम भी आधार कार्ड बनाने के केंद्र में शामिल किया था। लेकिन उसके बाद भी आज तक जैदपुर डाकघर में आधार काड़ॱर बनाने का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। जबकि डाकघर में आधार कार्ड बनाने की मशीन मात्र शो पीस बनी हुई है।
विज्ञापन
प्रभारी पोस्टमास्टर जितेंद्र कुमार का कहना है कि मशीन खराब होने के कारण आधार कार्ड का कोई कार्य नहीं हो पा रहा है। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। मरम्मत होते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।