फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   तहसील परिसर से गायब हुई भूमाफिया की सूची

तहसील परिसर से गायब हुई भूमाफिया की सूची

Fri, 22 Feb 2019 02:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
तहसील परिसर से गायब हुई भूमाफिया की सूची
बाराबंकी। सदर तहसील में चस्पा की गई पांच भूमाफिया की सूची परिसर से गायब हो गई। सूची के गायब होते ही चर्चाओं का बाजार भी गरम हो गया। कोई इसे भूमाफिया का दबाव बता रहा है तो कई कर्मचारी विभागीय कर्मचारियों की मिली भगत से सूची गायब किए जाने की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन


तत्कालीन एसडीएम सदर रहे आईएएस अधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के आदेश पर पांच भूमाफिया की सूची तहसील परिसर में चस्पा की गई थी। अमर उजाला ने सूची चस्पा किए जाने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित भी किया था। सूत्र बताते हैं कि जो सूची परिसर में चस्पा हुई थी एसडीएम के हटते ही सूची परिसर से गायब करा दी गई। इसमें उन कर्मचारियों का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है जिन्होंने नियमों को दरकिनार करते हुए इन भूमाफिया को ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा करने में मदद की है।
विज्ञापन


क्योंकि तत्कालीन एसडीएम की रिपोर्ट में इन कर्मचारियों के नाम शामिल हैं और इनमें से एक लेखपाल से जवाब तलब भी किया जा चुका है। अन्य पर कार्रवाई किए जाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई थी। लेकिन उनके तबादले के बाद सब कुछ पहले जैसा ही होता जा रहा है। क्योंकि इन भूमाफिया कि मदद करने वाले कर्मचारी फिर से तहसील प्रशासन पर हावी होने लगे हैं और इन्हीं के दबाव में इस सूची को हटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाबत एसडीएम सदर अभय कुमार पांडेय का कहना है कि सूची में कुछ त्रुटियां थी जिन्हें सही कराने के लिए भेजा गया है। त्रुटियां सही होते ही इसे फिर से चस्पा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed