फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   मासूम को दिया बेहोशी का डबल डोज, मौत

मासूम को दिया बेहोशी का डबल डोज, मौत

Sun, 27 May 2018 12:33 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
मासूम को दिया बेहोशी का डबल डोज, मौत
मेयो अस्पताल में मासूम की मौत पर हंगामा, डॉक्टरों के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन



बाराबंकी। सफेदाबाद के मेयो अस्पताल में पथरी का ऑपरेशन कराने के लिए भर्ती चार साल के बच्चे की शनिवार को मौत हो गई।


परिवारीजनों का आरोप है कि, चिकित्सकों ने बेहोशी का डबल डोज दे दी और इसी के चलते बच्चे की नाक व कान से ब्लीडिंग होने के साथ ही उसकी हालत गंभीर हो गई।


जब तक डॉक्टर कुछ कर पाते मासूम की मौत हो गई। इससे आक्रोशित परिवारीजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा।


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। देर रात मासूम के पिता की तहरीर पर मेयो अस्पताल के पांच डॉक्टरों के खिलाफ नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।


शहर कोतवाली क्षेत्र के नवीगंज मोहल्ला निवासी उस्मान के चार वर्षीय बेटे अब्दुल्ला को किडनी में पथरी हो गई थी। जिसका इलाज मेयो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल कॉलेज सफेदाबाद से चल रहा था।
विज्ञापन



उस्मान ने बताया कि, एक सप्ताह पूर्व डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने की सलाह दी थी। शुक्रवार को मेयो अस्पताल में अब्दुल्ला को भर्ती कराया गया था।


शनिवार को ऑपरेशन के लिए सुबह 10 बजे अब्दुल्ला को ओटी में ले जाया गया। इस बीच ओटी के बाहर घरवाले मौजूद थे। पिता उस्मान का कहना है कि, कुछ देर बाद एक डॉक्टर घबराते हुए अंदर-बाहर आते जाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद बिना ऑपरेशन किए ही अब्दुल्ला को ओटी से निकालकर आईसीयू में ले गए और उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर करने की बात कही।


उस्मान का आरोप है कि उसे कर्मचारियों से पता चला कि, लापरवाही से बच्चे को बेहोशी (एनेस्थीसिया) की डबल डोज देने के चलते उसकी नाक व कान से ब्लीडिंग होने लगी थी।


दोपहर डेढ़ बजे तक चिकित्सक बच्चे की हालत कंट्रोल करने में लगे रहे। इसके बाद अचानक डॉ. अश्वनी पांडेय, डॉ. एस मेहरोत्रा, डॉ. आशिब सैय्यद, डॉ. केएस राव व डॉ. आशीष पांडेय एंबुलेंस से अब्दुल्ला को लेकर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ पहुंचे।


एंबुलेंस में अब्दुल्ला के पिता उस्मान व मामा सलमान भी गए थे। दोनों ने बताया कि, ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों ने देखते ही कहा कि बच्चे की मौत तो करीब चार घंटे पहले ही हो चुकी है। ये कहकर वापस कर दिया।

डॉक्टरों की लापरवाही से बच्चे की मौत से गुस्साए परिवारीजन मेयो अस्पताल परिसर में हंगामा काटने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने पांच चिकित्सकों के खिलाफ तहरीर दी है।



शहर कोतवाल जन्मेजय सचान ने बताया कि, बच्चे के पिता की तहरीर पर मेयो अस्पताल के पांच डॉक्टरों के खिलाफ धारा-304 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed