फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   सड़क हादसे में दो महिलाओं समेत तीन की मौत, तीन घायल

सड़क हादसे में दो महिलाओं समेत तीन की मौत, तीन घायल

Wed, 26 Jul 2017 01:03 AM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो महिलाओं समेत तीन की मौत, तीन घायल
(लीड)
विज्ञापन

हादसों में दो महिलाओं समेत तीन की मौत, तीन घायल
बाराबंकी। जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत तीन की मौत हो गई। इन हादसों में एक मासूम समेत तीन लोग चोटिल हुए है। पुलिस ने सभी मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम लोधासा थाना महमूदाबाद जिला सीतापुर निवासी श्यामू वर्मा अपनी मां गीता देवी (42) के साथ थाना रामनगर क्षेत्र के ग्राम डफरपुर रिश्तेदार के यहां आया था। मंगलवार की दोपहर वह अपनी मां के साथ बाइक से घर को जा रहा था। फतेहपुर- रामनगर मार्ग पर स्थित खलसापुर के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार ठोकर मार दी जिसमेें दोनों घायल हो गए। मां, बेटे को सीएचसी फतेहपुर लाया गया जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं लोनीकटरा थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह लखनऊ के थाना गोसाईगंज के रहमतनगर निवासी संजय अपनी पत्नी सोनिका (22) व एक साल के बच्चे को लेकर बाइक से लोनीकटरा के मंगलपुर स्थित मठ के लिए जा रहे थे। लोनीकटरा थाने के सामने लखनऊ मार्ग पर पीछे से आ रहे ट्रक की टक्कर से महिला बाइक से नीचे गिर गई और उसके ऊपर ट्रक के चढ़ने से मौके पर मौत हो गई। पति भी घायल हुआ है। उधर मंगलवार की सुबह शहर कोतवाली क्षेत्र में देवा मार्ग पर एफसीआई गोदाम के पास साइकिल से जा रहे ओमप्रकाश शर्मा(45) को जीप ने टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed