फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   विवाहिता की गला दबाकर हत्या

विवाहिता की गला दबाकर हत्या

Sat, 08 Jul 2017 12:20 AM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता की गला दबाकर हत्या

विज्ञापन
फतेहपुर (बाराबंकी)। मोहल्ला पचघरा में एक विवाहिता का शव उसके कमरे में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता ने पति पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से मामले की शिकायत की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दो माह पूर्व ही दोनों ने भागकर परिवार वालों की मर्जी के बगैर शादी की थी।
लखनऊ जिले के तकरोही सेक्टर 11 इंद्रनगर निवासी राजू विश्वकर्मा को शुक्रवार को उसकी पुत्री आरती (22) की मौत की सूचना मिली तो वह परिजनों के साथ फतेहपुर कस्बे के मोहल्ला पचघरा आ गए। पिता का आरोप है कि राजू मेरी पुत्री को दो माह पहले भगाकर ले गया था और उससे शादी करने के बाद दहेज की मांग करने लगा। जिससे दोनों के बीच अनबन चल रही थी। दहेज की मांग पूरी न करने पर बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतका के पिता राजू ने इसकी सूचना पुलिस को देेकर दहेज की मांग पूरी न करने पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मृतका के पति के खिलाफ तहरीर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं कस्बा फतेहपुर के मोहल्ला पचघरा निवासी मोहित पुत्र नैमिष विश्वकर्मा का कहना है कि करीब दो माह पूर्व दोनों नेे घर वालों की मर्जी के बिना घर से भागकर शादी कर ली थी। तीन दिन से उसकी तबीयत खराब थी शुक्रवार की सुबह उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जा रहा था कि रास्ते में मौत हो गई। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


पत्नी को लेकर किराए के घर में रह रहा था मोहित
बताया जा रहा है कि भगाकर शादी करने के बाद मोहित अपनी पत्नी के साथ पचघरा स्थित अपने घर के बजाए कस्बे के काजीपुर मोहल्ले में किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। शादी के कुछ दिन बाद से ही दोनों में अनबन होने से आए दिन झगड़ा होता रहता था। इसकी सूचना विवाहिता ने अपने मायके वालों को भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के पिता की शिकायत पर शव को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -जितेन्द्र सिंह, कोतवाल फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed