फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   बारिश से उफनाई घाघरा, गांवों में घुसने लगा पानी

बारिश से उफनाई घाघरा, गांवों में घुसने लगा पानी

Thu, 06 Jul 2017 11:47 PM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
बारिश से उफनाई घाघरा, गांवों में घुसने लगा पानी
टिकैतनगर/गनेशपुर(बाराबंकी)। बारिश से घाघरा में तेजी से बढ़ा जल स्तर गांवों में घुसने लगा है। शाम सात बजे घाघरा खतरे के निशान से सिफ 50 सेमीटर दूर रह गई थी। गांवो से ग्रामीणों ने पलायन शुरू कर दिया। बारिश व बाढ़ को लेकर एलर्ट जारी करने के बाद जिला प्रशासन के आला अधिकारी बांध और तटबंधों की सुरक्षा और बचाव के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को 24घंटे मुस्तैद रहने के निर्देश दिए है। एडीएम देर शाम बाढ़ पीड़ित क्षेत्र में पहुंचकर घाघरा की कटान वाले बंधों का निरीक्षण किया और बचाव का निर्देश दिया। घाघरा के तेवरों से पूरे तराई के निवासी भयभीत हो गए।
विज्ञापन

जिले के रामनगर, सिरौलीगौसपुर, फतेहपुर और रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र के करीब पौने दो सौ गांवों पर बाढ़ का संकट रहता है। कई दिनों से हो रही मुशलाधार बारिश से घाघरा के तेवर लगातार बढ़ते जा रहे है। गुरुवार को घाघरा के उस पार बसे जिले के रायपुर मांझा गांव में पानी घुस गया है। वही परसावल व नैपुरा गांव घाघरा के पानी से घिर गए है। जिससे भयभीत तराई वासी गांव को छोड़कर बंधे की ओर पहुंचने लगे हैं। बाढ़ को लेकर प्रशासन ने भी हाई-एलर्ट जारी कर दिया है। बाढ़ राहत कार्य के लिए एक प्लाटून फ्लड पीएसी ने भी गुरुवार को जिले में अपनी आमद दर्ज करा चुकी है। जिसे महादेवा मेला परिसर में ठहराया गया है। गुरुवार को एडीएम अनिल कुमार सिंह राजस्व टीम के साथ चरसढ़ी बांध के अलावा रायपुर मांझा गांव पहुंचे। वहीं एसडीएम रामनगर लव कुमार सिंह ने भी घाघरा के उस पार बसे खुज्झा व जमका गांव में पहुंचकर ग्रामीणों को बाढ़ को लेकर ऊंचे स्थानों पर पहुंचने के निर्देश दिए। वहीं दोपहर बाढ़ खंड के अधिकारियों ने कोठरी गौरिया स्थिति अलीनगर-रानी मऊ तटबंध का निरीक्षण कर उसे बचाने के लिए तैयारियों को पूरा किया। एडीएम ने बताया कि घाघरा के जलस्तर बढ़ने से अब खतरा बढ़ गया है। तराई में बसे ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed