{"_id":"67f2dca03bf7bb303f0cf44f","slug":"30-thousand-heavy-vehicles-diverted-on-bahraich-highway-and-expressway-barabanki-news-c-315-1-brp1006-136665-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बहराइच हाईवे व एक्सप्रेस वे पर डायवर्ट हुए 30 हजार भारी वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बहराइच हाईवे व एक्सप्रेस वे पर डायवर्ट हुए 30 हजार भारी वाहन
विज्ञापन
बाराबंकी। रामनवमी पर अयोध्या में जुटी भीड़ व सड़क सुरक्षा को देखते हुए जिले में चार स्थानों पर बैरियर लगाकर भारी वाहनों व निजी बसों को अयोध्या जाने से रोका गया। शनिवार रात नौ बजे से रविवार देर शाम तक करीब 30 हजार बड़े वाहनों को बहराइच हाईवे या पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर भेज दिया गया। इससे गोरखपुर, बस्ती की ओर जाने वाले ट्रकों व निजी बसों को 40 से 60 किमी ज्यादा चलना पड़ा।
लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर शहर के निकट चौपुला तिराहे पर दूसरे दिन भी बैरियर लगा रहा। अन्य प्रांतों से आने वाली निजी बसों को भी बहराइच हाईवे से अयोध्या की ओर जाने को कहा गया। वहीं, भिटरिया चौराहा व दिलाना मोड़ के पास बड़े वाहनों को पुलिस अयोध्या के बजाय हैदरगढ़ की ओर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर भेजती रही। हैदरगढ़ से भी असंद्रा होते हुए रामसनेहीघाट व अन्य रास्तों से अयाेध्या की ओर जाने वाले वाहन रोक दिए गए। बहराइच हाईवे पर यातायात का दबाव न बढ़े, इसके लिए गोरखपुर, गोंडा, बलरामपुर व संतकबीरनगर की ओर से आ रहे वाहनों को बाराबंकी आने की नहीं दिया गया और बहराइच के टिकोरा मोड़, चहतारीघाट रोड और सिधौली होते हुए लखनऊ-सीतापुर मार्ग पर भेजा गया।
हाईवे पर हो रही पेट्रोलिंग
रामनवमी पर अयोध्या प्रशासन द्वारा दी जा रही रिपोर्ट के अनुसार बड़े वाहनों का डायवर्जन किया गया। श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो इसके लिए हाईवे पर पेट्रोलिंग हो रही है। सोमवार को अयोध्या से जैसा बताया जाएगा उसी हिसाब से यातायात का प्रबंधन होगा।- दिनेश कुमार सिंह, एसपी