फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   30 corona positive along with doctor

चिकित्सक समेत 30 और मिले संक्रमित

Fri, 04 Feb 2022 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
30 corona positive along with doctor
बाराबंकी। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से घट रही है। बृहस्पतिवार की शाम आई जांच रिपोर्ट में जिला अस्पताल में तैनात एक चिकित्सक समेत 30 और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जबकि उपचार के बाद 82 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। इस तरह से जिले में एक्टिव केस की संख्या घटकर 528 रह गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को 1844 लोगों की कोविड जांच हुई। शाम को आई जांच रिपोर्ट में शहर में 7, हैदरगढ़ में 2, त्रिवेदीगंज में एक, रामसनेहीघाट में 2, जाटा बरौली में 5, हरख में 3, देवा में 3, फतेहपुर में 3, बड़ागांव, सिद्धौर में एक-एक इस तरह से कुल 30 नए लोग संक्रमित पाए गए। जबकि उपचार के बाद 82 लोग स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन

इस तरह से जिले में एक्टिव केस की संख्या महज 528 रह गए हैं। वहीं करीब 28 हजार लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इनमें करीब 609 लोगों को बूस्टर डोज दी गई तो 15 से 18 आयु वर्ग के 7273 को टीका लगाया गया। इसके अलावा 18 प्लस वालों में 9027 को प्रथम तथा 11 हजार 169 को दूसरी डोज दी गई। इस तरह से कोरोना टीकाकरण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत 28 हजार 078 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने कहा कि बृहस्पतिवार को 30 नए संक्रमित पाए गए हैं जिन्हें होम आइसोलेट करा दिया गया है। जिले में कोरोना के मरीज तेजी से घट रहे हैं। इसके बाद भी लोगों से सतर्क रहने की अपील की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed