फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   30 acres crop dipped in Ghagra

घाघरा में समाई 30 बीघा फसल

Tue, 12 Jul 2016 11:21 PM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Tue, 12 Jul 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
30 acres crop dipped in Ghagra
घाघरा का जलस्तर घटने से कटान शुरू हो गई है। मंगलवार को करीब 30 बीघा फसल नदी में समा गई। सिरौलीगौसपुर के तेलवारी गांव में करीब छह घर कटान के मुहाने पर हैं। मंगलवार को नदी का जलस्तर  105.46 पर पहुंच कर स्थिर रहा।
विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह में नदी करीब 120 बीघा फसल लील चुकी है। मांझा के लोगों ने सुरक्षित आशियाने की तलाश तेज कर दी है। उफान से ज्यादा घाघरा का ठहराव तराई के किसानों में दहशत पैदा कर रहा है।
विज्ञापन


घाघरा का पानी जब उतरता है तब कटान बहुत तेज हो जाती है। बाढ़ प्रभावित परसावल, नैपुरा, तेलवारी इटहुआ पूरब आदि गांवों में कटान तीन दिनों से जारी है। मंगलवार को परसावल और नैपुरा में करीब 30 बीघा फसल घाघरा में समा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण जंग बहादुर ने बताया कि लगातार कटान से ग्रामीणों की नींद उड़ी हुई है। घटता-बढ़ता जलस्तर ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। राम दयाल ने बताया कि फसलों का नुकसान तो हो ही रहा है, अब हमारे घरों पर भी खतरा मंडरा रहा है।

जिनके घर नदी के एकदम किनारे हैं वे सुरक्षित स्थानों पर पहले ही चले गए हैं। जो बचे हैं वो बंधे पर जगह तलाश रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ  सिरौलीगौसपुर के तेलवारी के ग्रामीण दहशत में हैं। यहां करीब छह घर एकदम कटान के मुहाने पर हैं। मंगलवार सुबह यहां पर करीब पांच फीट की कटान होने से ग्रामीण परेशान हैं।

बाढ़ की विभीषिका से निपटने के लिए तहसील प्रशासन भी तैयारी का दावा कर रहा है। बाढ़ से बचाव के लिए घाघरा के तटवर्ती गांवों के ऐसे लोगों को सूचीबद्ध किया गया है, जो पानी में तैरना जानते हैं। इसके लिए आठ टीमों का गठन किया गया है।


तहसील प्रशासन ने मल्लाहन पुरवा, तेलवारी, करोनी, मल्दहा सहित अन्य गांवों से 70 लोगों को सूचीबद्ध किया है जो तैराकी जानते हैं। ये लोग बाढ़ की आपात स्थित में काम आ सकते हैं। प्रत्येक टीम में सदस्यों की संख्या गांवों की प्रभावित आबादी के हिसाब से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed