{"_id":"573374294f1c1b3a439199eb","slug":"3-25-lakh-people-will-make-again-apl-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवा तीन लाख लोगों के फिर बनेंगे एपीएल कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवा तीन लाख लोगों के फिर बनेंगे एपीएल कार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
card
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू होने के बाद समाप्त हो गए एपीएल राशन कार्ड अब नए सिरे से फिर बनाए जाएंगे। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। जिले के करीब सवा तीन लाख लोगों को इससे फायदा होगा। इन कार्डधारकों को पहले की तरह निर्धारित मात्रा में सिर्फ केरोसिन ही मिलेगा।
एपीएल का जो राशन पहले मिलता था वह अब नहीं मिलेगा। जिले में खाद्य सुरक्षा अधिनियम एक मार्च 2016 से लागू किया गया है। इस अधिनियम के लागू होने के बाद एपीएल और बीपीएल राशन कार्ड समाप्त हो गए थे।
लेकिन बीपीएल राशन कार्डधारकों के लिए राहत भरी बात यह रही कि उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पात्र गृहस्थी में तो शामिल कर लिया गया लेकिन एपीएल कार्डधारकों के लिए कोई विकल्प नहीं बचा था। इसलिए शासन अब फिर नये सिरे से इनके कार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
जिसका लाभ जिले के करीब सवा तीन लाख लोगों को होगा। अभी तक एपीएल कार्ड पर जो राशन मिलता था, नई व्यवस्था के तहत वह नहीं मिल सकेगा क्योंकि इस संबंध में विभाग को अभी कोई निर्देश नहीं मिले हैं और न ही राशन का आवंटन मिला है। नये एपीएल कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विभागीय सूत्रों के अनुसार शनिवार से शुरू हुए ऑनलाइन आवेदन में अभी तक करीब आठ हजार लोगों ने नये एपीएल कार्ड के लिए आवेदन किया है। खाद्य सुरक्षा अधिनियम भले ही लागू कर दिया गया हो लेकिन केरोसिन के आवंटन में कोई कटौती नहीं की गई थी।
इसके तहत एपीएल कार्ड भले ही समाप्त कर दिए गए हों लेकिन इन्हें केरोसिन पुराने कार्ड पर ही मिल रहा था। लेकिन शासन ने अब नए सिरे से एपीएल राशन कार्ड जारी किए जाने का आदेश दिया है।