फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   29 Girls got gold medal

अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में 29 छात्राओं को गोल्ड मेडल

Mon, 29 Jan 2018 11:59 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Mon, 29 Jan 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
29 Girls got gold medal
मेधा को सम्मान - फोटो : अमर उजाला

मुंशी रघुनंदन प्रसाद सरदार पटेल महिला महाविद्यालय की मेधावी 28 छात्राओं को सोमवार को जब स्वर्ण पदक मिले तो उनके चेहरे खुशी से चमक उठे। अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के समापन मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री व नोएडा विधायक पंकज सिंह ने सम्मानित किया। वहीं बीएससी में सर्वाधिक अंक पाने वाली छात्रा कोमल पाण्डेय को गोल्ड मेडल के साथ डा. सुधीर वर्मा द्वारा आगे की शिक्षा के लिए पुरस्कार स्वरूप इक्यावन सौ रुपए की चेक प्रदान की गई। 

विज्ञापन



गोल्ड मेडल पाने वाली एम द्वितीय वर्ष के विभिन्न विषयों में सर्वाधिक अंक पाने वाली छात्राओं में गृहविज्ञान विषय में नैनिषी गुप्ता, अर्थशास्त्र विषय में हिमांशी सिंह, हिंदी में खुशबू, समाजशास्त्र में कृतिका सिंह व अंग्रेजी में सीटू सिंह शामिल है। इसी प्रकार बीए तृतीय वर्ष की छात्रा निधि चौबे, बीएससी तृतीय वर्ष में कोमल पाण्डेय, बीएड द्वितीय वर्ष में सर्वाधिक अंक पाने वाली छात्रा शिखा सिंह है।
विज्ञापन


बीएससी तृतीय वर्ष में विषयवार सर्वाधिक अंक पाने वाली छात्राओं में प्राणि विज्ञान में दिव्या शुक्ला, वनस्पति विज्ञान में संध्या शर्मा, भौतिक विज्ञान में  किरन सरोज, इलेक्ट्रानिस में सोनल वर्मा, पर्यावरण विज्ञान में अलका सिंह, माइक्रोबायोलॉजी में रुचि मिश्रा, गणित में सीता व रसायन विज्ञान में नूर फातिमा को गोल्ड मेडल दिया गया। बीए तृतीय वर्ष में विषय वार सर्वाधिक अंक पाने वाली छात्राओं में हिंदी में कविता शर्मा, अंग्रेजी में शिवानी शर्मा, समाजशास्त्र में खुशबू, भूगोल व अर्थशास्त्र में वर्षा, राजनीतिशास्त्र में पूर्णिमा वर्मा, शिक्षाशास्त्र में निधि चौबे, गृहविज्ञान में शिवानी वर्मा, उर्दू में फरजाना सना, संस्कृत में मिथिलेश कुमारी, मनोविज्ञान में आकांक्षा शुक्ल व संगीत में साधना सिंह को गोल्ड मेडल मिला। वहीं एनएसएस में उत्कृष्ट कार्य करने वाली छात्री नेहा गुप्ता को ट्राफी मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed