फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   26 more cattle found suffering from lumpy

Barabanki News: लंपी से पीड़ित मिले 26 और मवेशी

Tue, 26 Sep 2023 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 26 Sep 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
26 more cattle found suffering from lumpy
बाराबंकी। लंपी वायरस से संक्रमित मवेशियों की संख्या करीब 500 पहुंच गई है। सोमवार को अलग-अलग क्षेत्रों में 26 मवेशी लंपी से संक्रमित पाए गए हैं। इसकी जानकारी मिलने पर पशु चिकित्सा विभाग की टीमों ने संबंधित गांवों में जाकर मवेशियों को अलग रखवाया और उनका इलाज शुरू किया। वहीं करीब छह हजार मवेशियों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन


निंदूरा क्षेत्र में भी लंपी तेजी से पैर पसार रहा है। जगरूक पुरवा मजरा इब्राहिमपुर में लंपी से 10 से 15 मवेशी ग्रस्त हैं। ग्रामीण राजकुमार यादव ने बताया कि हमारी बछिया एक सप्ताह से बीमार चल रही है। हमने व प्रधान रामकुमार गौतम ने कई बार डॉक्टर को सूचना भी दी, लेकिन कोई टीम नहीं पहुंची। वहीं पशुपालक कमलेश बताते हैं कि उनकी दो वर्ष की बछिया भी लंपी वायरस का शिकार थी, जिसकी तीन दिन पहले मौत हो गई है।
विज्ञापन


मवेशी का इलाज प्राइवेट डॉक्टर से चल रहा था। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। इसके बाद से पशुपालकों में दहशत बनी हुई है। सीवीओ डॉ. धर्मेंद्र पांडेय ने बताया कि मवेशी की मौत के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed