फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   25,679 voters increased in the villages of Haidergarh tehsil area.

Barabanki News: हैदरगढ़ तहसील क्षेत्र के गांवों में बढ़े 25,679 मतदाता

Tue, 28 Oct 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 28 Oct 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
25,679 voters increased in the villages of Haidergarh tehsil area.
हैदरगढ़। तहसील क्षेत्र में मतदाता सूची पुनरीक्षण में तीन ब्लॉकों के गांवों में 25,679 मतदाता बढ़ गए हैं। वहीं काटे गए मतदाताओं की संख्या 44,025 है। पुरुषों की अपेक्षा महिला वोटरों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण में 310 बीएलओ की तैनाती की गई थी। जमा हुए प्रपत्रों के अनुसार ब्लॉक सिद्धौर में बढ़े मतों में पुरुष 11,855 व महिला 14,235 हैं। 15,401 मत कटे व 3,888 में संशोधन हुआ है।
विज्ञापन

हैदरगढ़ में बढ़े मतों में पुरुष 9,655 व महिलाएं 11,393 हैं। 13,674 मत कटे है और 2,998 नामों में संशोधन हुआ है। त्रिवेदीगंज में बढ़े मतों में पुरुष 10,047 व महिला 12,519 हैं। 14,950 मत काटे गए और 3,192 में संशोधन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच साल पहले हुए चुनाव में तीनों ब्लॉक के कुल 3,01,908 मतों में 25679 मतों की बढ़ोत्तरी हुई है। महिला मतदाताओं का प्रतिशत इस बार बढ़ा है। एसडीएम राजेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया सभी बीएलओ के प्रपत्र जिला निर्वाचन कार्यालय भेज दिए गए हैं। निर्वाचन आयोग से निर्धारित तिथियों पर सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed