फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   25 people donated blood on the birth anniversary of farmer leader

Barabanki News: किसान नेता की जयंती पर 25 लोगों ने किया रक्तदान

Sun, 13 Aug 2023 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 13 Aug 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
25 people donated blood on the birth anniversary of farmer leader
बाराबंकी। जिले में अपने संघर्षों व सामाजिक कार्यों के जरिए पहचान बनाने वाले दिवंगत किसान नेता मुकेश सिंह की जयंती हवन-पूजन, पौधरोपण और रक्तदान कर मनाई गई। बंधौली गांव स्थित उनकी समाधि और प्रतिमा स्थल पर कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन

भाकियू के दिवंगत नेता मुकेश सिंह की 54वीं जयंती पर शनिवार को जिलाध्यक्ष अनुपम वर्मा के नेतृत्व में शिविर में 25 लोग रक्तदान कर महादानी बने। उनकी याद में कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर सहित सभी ब्लाकों में पौधे रोपित किए। सिरौलीगौसपुर व सतरिख स्थित सीएचसी पर तहसील अध्यक्ष डॉ. राम सजीवन के की अगुवाई में मरीजों को फल बांटे गए।
विज्ञापन



मसौली ब्लाॅक अध्यक्ष भगौती प्रसाद के नेतृत्व में मुबारक़पुर गांव में चौपाल का आयोजन हुआ, जिसमें सभी ने दिवंगत भाकियू नेता के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर रामकिशोर पटेल, अनिल वर्मा, दिनेश कुमार, लायकराम यादव, ओम प्रकाश वर्मा, शारदा बक्श सिंह, राम सेवक रावत, रामानंद वर्मा, हरीराम पाल, निर्मल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed