{"_id":"67e45263f2ec194a4d0d24f8","slug":"25-lakhs-cheated-from-a-junk-dealer-on-the-pretext-of-giving-him-scrap-barabanki-news-c-315-1-brp1006-135981-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: स्क्रैप का झांसा देकर कबाड़ व्यवसायी से ठगे 25 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: स्क्रैप का झांसा देकर कबाड़ व्यवसायी से ठगे 25 लाख
Thu, 27 Mar 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 27 Mar 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर के कबाड़ व्यवसायी से लखनऊ में बंद पड़ी फैक्टरी का स्क्रैप बेचने के नाम पर 25 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर कर मामले की जांच कर रही है।
शहर के पल्हरी चौराहा के पास कबाड़ का थोक व्यापार करने वाले दिलशाद ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि लखनऊ के राजाजीपुरम निवासी अभिषेक कुमार निगम के साथ चित्रांश श्रीवास्तव और एसके सिंह बीते दिनों उनकी दुकान पर आए थे। इन लोगों ने लखनऊ के अमौसी इंडस्ट्रियल एरिया में श्याम वनस्पति मिल के बंद होने के बाद फैक्टरी में पड़े स्क्रैप को बेचने से संबंधित एग्रीमेंट के कागज दिखाएं। यह दस्तावेज 10 और 16 दिसंबर 2021 को अभिषेक निगम के पक्ष में जारी दिखाए गए।
दिलशाद ने बताया कि एग्रीमेंट के आधार पर उन्होंने अभिषेक को जमानत राशि के रूप में 10 लाख रुपए अपनी दुकान पर दिए और 15 लाख रुपए का ऑनलाइन भुगतान किया। इसके गवाह भी हैं। लेकिन कुछ दिन बाद कंपनी के डायरेक्टर ए मिश्रा से बात करने पर पता चला कि उनके नाम से फर्जी एग्रीमेंट लेटर जारी किया गया है। अभिषेक की पत्नी स्वामी निगम भी इसमें शामिल है। एसपी के निर्देश पर शहर कोतवाली में मंगलवार देर रात चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया। कोतवाल अमित प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।