फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   22 child ill

चित्तापुरवा गांव में खसरे की चपेट में आए 22 बच्चे

Sat, 15 Apr 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sat, 15 Apr 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
22 child ill
चित्तापुरवा गांव में एक सप्ताह से खसरे का प्रकोप है। इसकी चपेट में आकर भारी संख्या में बच्चे बीमार हो गए है। गांव में फैली गंदगी के चलते संक्रामक रोग तेजी से पूरे गांव में फैल रहा है। ग्रामीणों ने खसरा फैलने की सूचना सीएचसी पर दी। लेकिन कोई चिकित्सक गांव नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


बीमार बच्चों का इलाज निजी चिकित्सकों के यहां मजबूरी में कराया जा रहा है।  विकासखंड फतेहपुर क्षेत्र के चित्तापुरवा गांव में व्याप्त गंदगी के कारण एक सप्ताह से खसरा फैला हुआ है। खसरे की चपेट में आकर अमरेश (10), अंशिका (5), विमलेश (17), साधना (7), आकाश (12), राजा (13), शैलेंद्र (11) समेत करीब 22  बच्चे बीमारी से जूूझ रहे हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण राजकरन, अमित, सोनू, दिनेश, किशोर आदि का कहना है कि गांव में खसरा फैलने की सूचना दो बार सीएचएसी फतेहपुर के अधीक्षक को दी जा चुकी है। लेकिन अभी तक स्वास्थ्य विभाग की कोई टीम गांव नहीं पहुंची है। जिससे गांव में तेजी से खसरा फैल रहा है। जो बच्चे बीमार हैं उन्हें सिहाली चौराहे पर निजी डॉक्टरों से इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed