फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   बूथ कमेटी के सभी कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेगी भाजपा

बूथ कमेटी के सभी कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेगी भाजपा

Sun, 04 Nov 2018 12:35 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
बूथ कमेटी के सभी कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेगी भाजपा
बूथ कमेटी के सभी कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेगी भाजपा
विज्ञापन



बाराबंकी। लोकसभा चुनाव के लिए माहौल बनाने में जुटी भाजपा ने बूथ कमेटी के सभी कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए विधायकों तक को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आगामी 10 से 15 नवंबर के बीच प्रत्येक बूथ पर सम्मान समारोह आयोजित किये जाएंगे।


शहर केडी पैलेस में शनिवार को भाजपा की लोकसभा संचालन समिति की बैठक आयोजित हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि मोदी सरकार ने गेहूूं, चावल एवं गन्ना के साथ ही बाजरा, मक्का, उरद आदि का भी समर्थन मूल्य घोषित करके किसानों की खुशहाली के लिए अभूतपूर्व कार्य किया।
विज्ञापन



उन्होंने केंद्र सरकार की कई योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। इससे पहले जिला प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अक्षयवर लाल गौड़ ने बताया कि आगामी 17 नवंबर को भाजपा जिला स्तर पर बाइक रैली निकालेगी। इसमें प्रत्येक बूथ से 10 कार्यकर्ता पांच बाइक पर सवार होकर जिले को कूच करेंगे। जिलेभर से लगभग 12500 बाइक रैली में जुटेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बैठक को लोकसभा प्रभारी यमुना प्रसाद चतुर्वेदी ने भी संबोधित किया। मंच संचालन संतोष सिंह ने किया। जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने आगामी लोकसभा चुनाव में जिले में पुन: कमल खिलाने की बात दोहराई। सांसद प्रियंका सिंह रावत ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए वो हमेशा कृत संकल्प हैं। इस अवसर पर विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा, शरद अवस्थी, उपेंद्र रावत, पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed