{"_id":"5b673fdc4f1c1bed238b4d71","slug":"21533493212-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उफनाए नाले में डूबकर युवक की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उफनाए नाले में डूबकर युवक की जान गई
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
उफनाए नाले में डूबकर युवक की जान गई
बाराबंकी। गंजरिया गांव निवासी एक मूक बधिर युवक पैर फिसलने से उफनाए नाले में डूब गया। सूचना पर पहुंचे ग्रामीण जब तक युवक को बाहर निकालते उसकी मौत हो चुकी थी। परिवारीजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही अंतिम संस्कार कर दिया।
कोठी थाना क्षेत्र के गंजरिया निवासी भगवती प्रसाद का मूक बधिर पुत्र संतोष कुमार (20) रविवार दोपहर गांव के बाहर नाले की ओर गया था। बरसात से रारी नदी का पानी बढ़ने से नाला उफनाया हुआ है।
पैर फिसलने से संतोष नाले में गिर गया। वहां मौजूद कुछ लोगों ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। जब तक लोग संतोष को बाहर निकालते उसकी मौत हो चुकी थी। परिवारीजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। थानाध्यक्ष आरपी रावत का कहना है कि, उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं है।