फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   बिजली के बढ़े दामों व पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया आंदोलन

बिजली के बढ़े दामों व पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया आंदोलन

Sat, 16 Dec 2017 01:01 AM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
बिजली के बढ़े दामों व पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया आंदोलन
बिजली के बढ़े दामों से भड़के किसान सड़क पर उतरे
विज्ञापन

- तहसील मुख्यालयों पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। प्रदेश सरकार द्वारा बिजली दरों में बढ़ोत्तरी किए जाने व पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ शुक्रवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रर्दशन किया। भाकियू के तहसील अध्यक्षों के नेतृत्व में तहसील मुख्यालयों पर किसानों ने कार्यालय से रैली निकाली और सरकार विरोधी नारे लगाते हुए तहसील मुख्यालय पहुंच एसडीएम को सात सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।
भाकियू के प्रांतीय महासचिव मुकेश सिंह द्वारा मुख्य आदोलन तहसील फतेेहपुर में किया गया। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार कस्बे के महादेव तालाब पर शुक्रवार को भारी संख्या में भाकियू कार्यकर्ता एकत्र हुए। मुकेश सिंह की अगुवाई में नारेबाजी करते हुए रैली बस स्टॉप, मस्तानरोड, मुंशीगंज, बेलहरा चौराहा, सट्टी बाजार, ब्लॉक चौराहा होते हुए तहसील परिसर में पहुंचने के बाद रैली धरने में तबदील हो गई। धरने को मुकेश सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि बिजली की बढ़ी दरों को वापस नहीं लिया गया, तो एक जनवरी से कनेक्शन कटाओ, किसानों के खेतों में लगे खंभे हटाओ जन आंदोलन शुुुरू किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन तहसीलदार चंद्र प्रकाश पाठक को सौंपा गया। वहीं नवाबगंज तहसील में किसान नेता राम किशोर पटेल व तहसील अध्यक्ष रामसेवक रावत ने गन्ना कार्यालय व तहसील कार्यालय में धरना देते हुए योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम एसपी सिंह को सौंपा। इसके अलावा तहसील सिरौलीगौसपुर के अध्यक्ष डॉ. राम सजीवन वर्मा, हैदरगढ़ तहसील अध्यक्ष डॉ. हरीराम पाल व रामसनेहीघाट तहसील अध्यक्ष फतेहबहादुर सिंह की अध्यक्षता में किसानों ने धरना दिया और मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

रामनगर प्रतिनिधि के अनुसार बीते 24 सितंबर को हुई घटना में एक वाहन द्वारा हुई दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक व ट्रैक्टर के मालिक को फसाएं जाने से आक्रोशित किसानों ने तहसील मुख्यालय पर चल रहे धरने में शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा। किसानों ने मामले की जांच कराने, व बिजली की बढ़ी दरों को वापस लिए जाने समेत सात सूत्री मांगों का ज्ञापन एसडीएम लव कुमार सिंह को दिया। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन तहसील अध्यक्ष शारदाबख्श सिंह ने मांगे पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed