फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   21,500 people from the district will participate in the PM program.

Barabanki News: पीएम कार्यक्रम में जिले से शामिल होंगे 21,500 लोग

Tue, 16 Dec 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 16 Dec 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
21,500 people from the district will participate in the PM program.
बाराबंकी। आगामी 25 दिसंबर को लखनऊ स्थित राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल पार्क में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर जिले में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। इस आयोजन में बाराबंकी जिले से बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। प्रशासन और संगठनात्मक स्तर पर अंतिम चरण की व्यवस्थाओं को रूप दिया जा रहा है ताकि कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिले से लगभग 21,500 लोगों के लखनऊ जाने का अनुमान है। इनको कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने के लिए 430 बसों की व्यवस्था की गई है। यात्रा को सुचारु और सुरक्षित बनाने के लिए बसों के रूट चार्ट, समय सारिणी और ठहराव स्थलों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) जमीला खातून ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने और यात्रियों की संख्या को देखते हुए आसपास के जिलों से भी अतिरिक्त बसें मंगाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि गोरखपुर से 130, आजमगढ़ से 200 और अयोध्या से 100 बसें मंगवाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed