{"_id":"62250eff465f2b7fe928faea","slug":"214-students-struggle-for-exams-barabanki-news-lko620673384","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेजों की लापरवाही 214 बोर्ड परीक्षाथिर्यो पर पड़ेगी भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेजों की लापरवाही 214 बोर्ड परीक्षाथिर्यो पर पड़ेगी भारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। कॉलेजों की लापरवाही से यूपी बोर्ड के 214 विद्यार्थियों के भविष्य अब दांव पर लग गया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बार बार मौका दिया पर जिम्मेदार नहीं चेते। ऐसे में बोर्ड परीक्षा के फार्म पर विद्यार्थियों के फोटो व दिव्यांग प्रमाणपत्र अपलोड न होने से यह विद्यार्थी परीक्षा नहीं दे सकेंगे।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2022 की परीक्षा में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 66,542 छात्र-छात्राएं पंजीकृत है। इसमें से कॉलेजों की लापरवाही से 12 कॉलेजों के हाईस्कूल के 50 व इंटरमीडिएट के 51 विद्यार्थियों के फोटो परीक्षा फार्म पर अपलोड नहीं की है। जिससे प्रवेशपत्र पर विद्यार्थी की फोटो नही प्रिंट हो पा रही है।
वहीं 13 कॉलेजों ने हाईस्कूल के 107 व छह कॉलेजों ने इंटरमीडिएट के छह दिव्यांग विद्यार्थियों के दिव्यांग प्रमाणपत्र अपलोड नहीं किए है। यह हाल तब है जब कई बार माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परिषद की साइट पर फोटो व प्रमाणपत्र अपलोड करने का मौका दिया। अंतिम मौका व तारीख भी सात मार्च को समाप्त हो रही है। मगर, करीब 214 छात्रों के फोटो व प्रमाण-पत्र अपलोड नहीं किए गए।
विज्ञापन
जिस पर परिषद की निर्देशों के मुताबिक यह विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के ऐसे विद्यार्थी जिनके फोटो अपलोड नहीं है। वह इस बार बोर्ड परीक्षा नहीं दे पाएंगे। वहीं दिव्यांग विद्यार्थियों के प्रमाण-पत्र अपलोड न करने की दशा में उन्हें मिलने वाली सेल्फ सेंटर व हेल्पर की सुविधा का लाभ नहीं मिल सकेगा। अभी तक ऐसे 214 विद्यार्थियों का डाटा संशोधन का काम कॉलेजों ने नहीं किया है।