{"_id":"61101d498ebc3e72df3b3e5e","slug":"213-candidates-did-not-appear-in-the-tgt-exam-barabanki-news-lko590502326","type":"story","status":"publish","title_hn":"213 ने छोड़ी टीजीटी की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
213 ने छोड़ी टीजीटी की परीक्षा
विज्ञापन
बाराबंकी। प्रशिक्षित स्नातक संवर्ग (टीजीटी) की दूसरे दिन की परीक्षा रविवार को जिले में कोविड नियमों के बीच दो पालियों में सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा के लिए तीन कॉलेजों को केंद्र बनाया गया था। 2333 के सापेक्ष 2120 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 213 गैरहाजिर रहे। परीक्षा को लेकर प्रशासन काफी सतर्क रहा।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रशिक्षित स्नातक संवर्ग (टीजीटी) की दूसरे दिन की परीक्षा के लिए में जिले में 2333 अभ्यर्थी आवंटित किए गए थे। रविवार को आयोजित इस परीक्षा के लिए शहर के राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलज व सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया था।
नकल विहीन परीक्षा कराने को लेकर प्रशासन ने सख्त इंतजाम किए थे। प्रत्येक केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक के अलावा स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। वहीं अभ्यर्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग व सैनिटाइजेशन के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। प्रत्येक परीक्षार्थी के लिए मास्क अनिवार्य किया गया तो सोशल डिस्टेंसिंग के अनुरूप उनके बैठने का इंतजाम किया गया था।
विज्ञापन
पहली पाली में पंजीकृत 1265 अभ्यर्थियों में से 1150 ने परीक्षा दी तो 115 अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार दूसरी पाली में पंजीकृत 1068 अभ्यर्थियों में से 970 ने परीक्षा दी तो 98 गैरहाजिर रहे। दोनों पालियों में जिला विद्यालय निरीक्षक ने तीनों परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर पारदर्शी परीक्षा का सच जाना।
वहीं दूसरी पाली में डीएम ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि दो दिन में चार पालियों में टीजीटी की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा संपन्न होने के बाद सील की गई ओएमआर शीट को पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के साथ चयन बोर्ड को भेजवा दियया गया।