{"_id":"724cea1d4e9a432e993fb22126eeeddd","slug":"20cr-come-out-niblett-form-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 करोड़ से निखरेगा निबलेट फार्म ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 करोड़ से निखरेगा निबलेट फार्म
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट निबलेट फार्म का जल्द ही और कायाकल्प होगा। इसके लिए सोमवार को सरकार द्वारा पेश किए गए अनुपूरक बजट में करीब 20 करोड़ रुपये की और व्यवस्था की गई। इस फार्म के निर्माण पर अब तक करीब 70 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं।
मेढिया फार्म की जमीन पर बनाया गया निबलेट फार्म हाऊस मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसके निर्माण पर अब तक करीब 70 करोड़ रुपया खर्च किया गया है।
मौजूदा समय में यहां पर 383 गाय और बछड़े हैं। यहां प्रशासनिक भवन, मिल्किंग प्लांट, पांच भूसा गोदाम, चार काऊ शेड, तीन बछड़ा शेड, मुर्गी और बटर के लिए दस शेड, हाइट्री लैब, अधिकारी कर्मचारी आवास, पानी की टंकी, सीवर ट्रीटमेंट प्लांट, बायोगैस प्लांट, अच्छी मिट्टी डालकर उस पर लगाई गई घास, सड़क व नाली का निर्माण कराया गया है। इसके बाद भी अभी कुछ कमियां हैं जिन्हें दूर किया जाना है।
विज्ञापन
इसके लिए शासन को प्रस्ताव बनाकर करीब 27 करोड़ रुपये की मांग भी की गई थी। इस मांग को सरकार ने मान भी लिया है और निबलेट फार्म को और बेहतर बनाने के लिए पेश किए गए अनुपूरक बजट में 19 करोड़ 88 लाख रुपये दिए गए हैं।
फार्म पर एसी गाय शेड, दो सामान्य शेड, एक भैंस शेड, एक पशु अस्पताल, दो भूसा गोदाम आदि बनाए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इसके लिए शासन से 27 करोड़ रुपये की मांग भी की गई है। अनुपूरक बजट में लगभग बीस करोड़ रुपये फार्म के लिए आवंटित किए गए हैं। जैसे ही बजट आ जाएगा बचे हुए कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।
- संदीप सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर
बहुत सी अव्यवस्थाएं हैं यहां
फार्म पर पानी की टंकी तो बना दी गई है, लेकिन पानी पीने की कोई व्यवस्था नहीं है। प्रसाधन के इंतजाम नहीं हैं, गोबर डालने की व्यवस्था नहीं है। जलनिकासी न होने के कारण जगह-जगह जलभराव और गंदगी है। यदि फार्म पर आग लग जाए तो इससे निपटने के भी इंतजाम नहीं है। जो मार्ग बनाया गया है उसकी गुणवत्ता ठीक नहीं जिसके चलते वह उखड़ने लगा है। इसके अलावा तमाम और कमियां हैं जिन्हें दूर करने की आवश्यकता है। यदि ये कमियां दूर कर ली जाएं तो मुख्यमंत्री के इस ड्रीम प्रोजेक्ट को चार चांद लग जाएंगे।